फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   SSP traders made sure of safety

एसएसपी ने व्यापारियों को दिलाया सुरक्षा का भरोसा

Thu, 14 May 2015 11:35 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, इटावा
ब्यूरो/अमर उजाला, इटावा Updated Thu, 14 May 2015 11:35 PM IST
विज्ञापन
SSP traders made sure of safety

एसएसपी मंजिल सैनी ने गुरुवार को कोतवाली में व्यापारियों एवं शहर  के गणमान्य नागरिकों की बैठक ली। बैठक में उन्हाेंने लोगाें की समस्याएं सुनीं और उन्हें सुरक्षा का भरोसा  दिलाया।

विज्ञापन


गुरुवार की शाम को एसएसपी मंजिल सैनी ने कोतवाली पहुंच कर जनता से सीधा संवाद स्थापित किया।  उन्होेंने लोगाें की समस्याएं सुनीं और निराकरण करने का आश्वासन दिया। इस मौके पर मौजूद लोगाें ने शहर में जुआ, सट्टा तथा स्मैैक की बिक्री होने की जानकारी दी। इस पर एसएसपी ने तुरंत कार्रवाई के निर्देश दिए।
विज्ञापन


व्यापारियों ने शहर में  अतिक्रमण के चलते जाम क ी समस्या की जानकारी दी। उन्होंने कहा कि कुछ हद तक जाम पर अंकुश लगा है। इस पर एसएसपी ने शीघ्र ही शहर में अतिक्रमण अभियान चलाने की बात कही।
विज्ञापन
विज्ञापन


पार्किंग की समस्या के संबंध में उन्हाेंने कहा कि वह शीघ्र जिलाधिकारी से बात कर पुराने अस्पताल में पार्किंग के  लिए जगह लेने का प्रयास  करेंगी। सर्राफा व्यापारियों ने समस्याओं से  अवगत कराया। सर्राफा  व्यापारियाें ने अलग से बैठक लेने की बात कही।  इस पर एसएसपी ने कहा कि सर्राफा मार्केट की सुरक्षा के लिए कार्ययोजना  तैयार की जाएगी।

सीसीटीवी कैमराें के अलावा पुलिस गश्त भी बढ़ाई जाएगी। कुछ लोगों ने एफआईआर  दर्ज न किए जाने की शिकायत की। इस पर उन्होंने कहा कि रिपोर्ट दर्ज करने में  आनाकानी नहीं होगी  जो पुलिस कर्मी रिपोर्ट दर्ज करने में हीलाहवाली करेेगा  उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। इस अवसर पर सीओ सिटी सिद्धार्थ वर्मा, कोतवाल बलवीर सिंह आदि मौजूद थे।

खर्राटे लेते मिले प्रभारी निरीक्षक

इटावा। एसएसपी मंजिल सैनी ने बुधवार की रात को भरथना तथा बकेवर थाना क्षेत्रों का भ्रमण किया। इटावा- भरथना रोड पर कोई भी पुलिस कर्मी उन्हे गश्त करते हुए नहीं मिला। भरथना थाने में जाकर एसएसपी ने निरीक्षण किया तो प्रभारी निरीक्षक गहरी नींद में सोते मिले।

इस पर प्रभारी निरीक्षक  को उन्होंने कड़ी फटकार  लगाते हुए रात 2 बजे तक गश्त करने के निर्देश दिए हैं। एसएसपी ने अपराध समीक्षा बैठक में सभी थाना प्रभारियों को रात दो बजे तक गश्त करने के निर्देश दिए थे। गश्त की वास्तविकता जानने के  लिए बुधवार को रात में एसएसपी भ्रमण पर निकल पड़ी।

सबसे पहले वह भरथना थाने पहुंची। उन्हें रास्ते में  कोई गश्त करता हुआ नहीं मिला। प्रभारी निरीक्षक बलवीर सिंह भी अपने कमरे में खर्राटे भर रहे थे। प्रभारी को सोते देख एसएसपी का पारा चढ़ गया उन्होेंने प्रभारी निरीक्षक को कड़ी फटकार लगाई तथा रात दो बजे तक गश्त करने के निर्देश दिए।

भरथना थाने का रिकार्ड चेक किया तो वह भी दुरस्त नहीं मिला। बैरियर से गायब मिले पुलिस कर्मियों से भी उन्होंने जवाब तलब किया है। इसके बाद एसएसपी बकेवर थाने का निरीक्षण करने पहुंची। जहां पर प्रभारी निरीक्षक एके सिंह गश्त पर  मिले। उन्हें थाने में बुलाकर कार्यालय तथा सीसीटीएनएस कार्यालय चेक किया। 

एसएसपी ने निर्देश दिए है कि बैंक, एटीएम, सर्राफा बाजारों में पुलिस गश्त बढ़ाई जाए। बाइक पर तीन सवारियां मिले तो कार्रवाई करें तथा अपराधियों के खिलाफ गैंगस्टर की कार्रवाई की जाए।

सभी पुलिस थानों में होगी आनलाइन एफआईआर

इटावा। एसएसपी मंजिल सैनी ने गुरुवार को पुलिस लाइन में सीसीटीएनएस ऑपरेटर्स की बैठक  ली। उन्हाेंने आनलाइन एफआईआर में  आ रही परेशानियों के संबंध में जानकारी हासिल की। 

बैठक में एसएसपी को बताया गया कि छह थानों में जनरेटर चल  रहे हैं। शेष 14 थानों में  कनेक्शन न होने तथा डीजल आपूर्ति न होने की बात कही। इस पर उन्होंने सभी थानों को 100-100 लीटर डीजल खर्च करने की मंजूरी दी। उन्होंने सीसीटीएनएस कक्ष में कूलर लगवाने के निर्देश दिए।


उन्होंने बताया कि जनपद में एएसपी,  चार सीओ, 59 एसआई, 10 मुख्य आरक्षी तथा 376 आरक्षी कंप्यूटर प्रशिक्षण प्राप्त हैं। 16 थानों में आनलाइन चकरनगर, सहसों, बिठौली, भरेह में कनेक्टिविटी न मिलने के कारण आफ लाइन एफआईआर दर्ज की जा रही है।

इन थानों को शीघ्र ही डोंगल उपकरण उपलब्ध कराकर आनलाइन एफआईआर शुरू कराई जाएगी। उन्होंने लवेदी थाने का प्रिंटर ठीक कराने के निर्देश भी दिए।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed