फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   Residents of 20 neighborhoods plagued by intermittent power outages.

Etawah News: बिजली की आंखमिचौली से परेशान रहे 20 मोहल्लों के लोग

Fri, 17 Jul 2026 11:31 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 17 Jul 2026 11:31 PM IST
विज्ञापन
Residents of 20 neighborhoods plagued by intermittent power outages.
इटावा। उमस भरी गर्मी के बीच शहर में बिजली की लगातार हो रही आवाजाही से लोगों की परेशानी बढ़ गई है। गुरुवार रात से लेकर शुक्रवार दोपहर तक शहर के करीब 20 मोहल्लों में बार-बार बिजली गुल होने से लोगों की रात की नींद और दिन का सुकून दोनों छिन गए। बार-बार फॉल्ट आने के कारण बिजली आपूर्ति लंबे समय तक बाधित रही।
विज्ञापन

रामलीला फीडर पर गुरुवार रात लगातार फॉल्ट होने से एकता कॉलोनी, न्यू एकता कॉलोनी, विकास कॉलोनी समेत 10 से अधिक मोहल्लों में पूरी रात बिजली की आंखमिचौली चलती रही। एक स्थान का फॉल्ट ठीक होते ही दूसरे स्थान पर तकनीकी खराबी आ जाती, जिससे आपूर्ति बार-बार बाधित होती रही। कई बार बिजली जाने के बाद एक से दो घंटे तक आपूर्ति बहाल नहीं हो सकी। इसी तरह मैनपुरी फाटक फीडर से जुड़े मोतीझील कॉलोनी, आवास विकास कॉलोनी, सिविल लाइन, चौगुर्जी समेत कई मोहल्लों में भी लोगों को रात में दो से ढाई घंटे तक बिजली कटौती का सामना करना पड़ा। शुक्रवार दोपहर को भी हालात में सुधार नहीं हुआ और बिजली बार-बार आती-जाती रही। इसके साथ ही लाइनपार क्षेत्र के रामनगर, विजय नगर, अशोक नगर और चौहान कॉलोनी में भी रात के समय डेढ़ से दो घंटे तक बिजली गुल रही। शहर के अधीक्षण अभियंता एचपी मिश्रा ने बताया कि कई बार लोड के कारण फाल्ट हो जाता है, इसके कारण आपूर्ति बाधित होती है। कर्मचारियों को सख्त निर्देश है कि फाल्ट को तुरंत दुरस्त करवा दिया जाए। इसके चलते लगातार निगरानी भी की जाती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed