फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   ped se latka mila sav

संदिग्ध हालत में पेड़ से लटका मिला युवक शव

Sun, 04 Apr 2021 11:56 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 04 Apr 2021 11:56 PM IST
विज्ञापन
ped se latka mila sav
सैफई (इटावा)। हवाई पट्टी रोड पर औड़मपुर गांव के पास रविवार को मैनपुरी के युवक का शव सुबह संदिग्ध हालत में पेड़ पर फंदे से लटका मिला। शनिवार शाम को वह मामा के घर से निकला था। पुलिस ने जांच कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
विज्ञापन

मैनपुरी के करहल सैलामऊ निवासी नवनीत कुमार (21) गुरुवार को सैफई थाना क्षेत्र के छगुपुर मामा सतेंद्र यादव के घर आया था। सतेंद्र के अनुसार शनिवार सुबह वह बाइक लेकर घर से निकला था। नानी से थोड़ी देर में लौटने की बात कही थी। देर शाम तक घर न लौटने पर परिजनों ने खोजबीन की। पता न चलने पर मैनपुरी में नवनीत की मां मनीषा से फोन पर जानकारी ली। रविवार सुबह सैफई हवाई पट्टी रोड पर औड़मपुर गांव के पास पेड़ पर युवक का शव लटका होने की सूचना मिली। मौके पर पहुंचे परिजनों ने शव की शिनाख्त नवनीत के रूप में की। पुलिस और फारेंसिंक टीम ने जांच कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। सैफई थाना प्रभारी वीरेंद्र बहादुर यादव ने बताया कि पेड़ के पास युवक की बाइक खड़ी थी। पोस्टमार्टम रिपोर्ट और तहरीर के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed