{"_id":"653d513a42897e99e503e963","slug":"nagla-vidhis-ajit-wins-bronze-in-asian-para-olympics-etawha-news-c-216-1-etw1004-4505-2023-10-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Etawah News: एशियाई पैरा ओलंपिक में नगला विधी के अजीत ने जीता कांस्य","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Etawah News: एशियाई पैरा ओलंपिक में नगला विधी के अजीत ने जीता कांस्य
Sat, 28 Oct 2023 11:51 PM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, इटावा
संवाद न्यूज एजेंसी, इटावा
Updated Sat, 28 Oct 2023 11:51 PM IST
विज्ञापन
भरथना (इटावा)। चीन में आयोजित एशियाई पैरा ओलंपिक में भाला फेंक प्रतिस्पर्धा में पैरा एथलीट अजीत सिंह ने कांस्य पदक जीतकर एक बार फिर से जिले का नाम रोशन किया है। उनकी सफलता पर पीएम नरेंद्र मोदी सहित तमाम लोगों ने उन्हें बधाई दी।
तहसील क्षेत्र के नगला विधी (साम्हों) निवासी पैरालंपिक एथलेटिक्स अजीत सिंह यादव ने 25 अक्तूबर से चीन के हांगजो शहर में चल रही एशियाई पैरा ओलंपिक में भाला फेंक एफ-46 में प्रतिभाग किया था। इसमें अजीत सिंह यादव ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए 63.52 मीटर में तीसरा स्थान हासिल किया है। इससे पहले भी अजीत सिंह यादव ने विभिन्न विश्वस्तरीय पैरा प्रतिस्पर्धाओं में भाला फेंककर कई पदक हासिल किए हैं।
उन्होंने वर्ष 2017 में ट्रेन हादसे में दोस्त की जान बचाने के चक्कर में अपना बायां हाथ गवां दिया था। उनकी सफलता पर पिता सुभाषचंद्र, मां पुष्पा देवी, चाचा नीरज यादव सहित गांववालों ने खुशी जाहिर की है। वहीं, सांसद डॉ. रामशंकर कठेरिया, विधायक प्रदीप यादव, राघवेंद्र गौतम, पूर्व राज्यमंत्री अशोक यादव, चेयरमैन अजय कुमार यादव गुल्लू, पूर्व ब्लॉक प्रमुख हरिओम यादव, भाजपा जिला उपाध्यक्ष दीपक नाथ चौधरी बद्री, पूर्व जिला पंचायत मनोज यादव बंटी, पूर्व सभासद हरिओम दुबे, मंडल उपाध्यक्ष पंकज दुबे, सुबोध यादव ने बधाई दी है।