फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   Mount Litraji tops in group dance competition of children's group

Etawah News: शिशु वर्ग की सामूहिक नृत्य प्रतियोगिता में माउंट लिट्राजी अव्वल

Fri, 22 Dec 2023 12:38 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, इटावा
संवाद न्यूज एजेंसी, इटावा Updated Fri, 22 Dec 2023 12:38 AM IST
विज्ञापन
Mount Litraji tops in group dance competition of children's group
इटावा। इटावा महोत्सव के तहत प्रदर्शनी पंडाल में गुरुवार को बालिकाओं का वैरायटी शो रहा। इसमें छात्राओं ने एक से बढ़कर एक प्रस्तुतियां दी। पंडाल में प्रतिभागी स्कूलों के प्रधानाचार्यों, शिक्षिकाओं व बच्चों के अभिभावकों ने प्रत्येक प्रस्तुति पर छात्राओं का तालियां बजाकर उनका उत्साहवर्धन किया।
विज्ञापन


शिशु वर्ग में सामूहिक नृत्य प्रतियोगिता में माउंट लिट्राजी स्कूल प्रथम,लीडर्स इंटरनेशनल स्कूल द्वितीय तथा संत विवेकानंद सीनियर सेकेंडरी स्कूल तृतीय स्थान पर रहा। जूनियर वर्ग की सामूहिक देश भक्ति नृत्य प्रतियोगिता में संत विवेकानंद सीनियर सेकेंडरी स्कूल प्रथम, अर्चना मेमोरियल इंटर कॉलेज द्वितीय तथा राजकीय बालिका इंटर कॉलेज इटावा तृतीय स्थान पर रहा।
विज्ञापन


सीनियर वर्ग की सामूहिक देश भ्क्ति नृत्य में सेविन हिल्स इंटर कॉलेज प्रथम, सुदिती ग्लोबल एकेडमी द्वितीय तथा श्री शीतल प्रसाद शोराबाल बालिका इंटर कॉलेज तृतीय स्थान पर रहा। सीनियर वर्ग सामूहिक लोक नृत्य में नारायण कॉलेज ऑफ साइंस एवं आर्ट्स प्रथम, राजकीय बालिका इंटर कॉलेज द्वितीय तथा अर्चना मेमोरियल इंटर कॉलेज तृतीय स्थान पर रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन


जूनियर वर्ग की सामूहिक लोक नृत्य प्रतियोगिता में यश इंटरनेशनल स्कूल प्रथम, सेविन हिल्स स्कूल द्वितीय तथा सनशाइन स्कूल तृतीय रहा।

प्रतियोगिता शुभारंभ राजकीय इंटर कॉलेज के प्रधानाचार्य डॉ.दीपक सक्सेना ने दीप जलाकर किया। प्रतियोगिता की संयोजक राजकीय बालिका इंटर कॉलेज की प्रधानाचार्यां अंजूश्री के अलावा कई अन्य प्रधानाचार्यां उपस्थित रहीं। इस दौरान डायट प्राचार्य केपी सिंह, ,पूर्व प्रधानाचार्य सिंह पाल,जीजीआईसी जसवंतनगर की प्रधानाचार्या प्रज्ञा, जीजीआईसी उदी की प्रधानाचार्या सुनीता, राखी मित्तल, सुमिता श्रीवास्तव, दरख्शां हसन, अनीता यादव, मैथाली शुक्ला आदि उपस्थित रहीं। संचालन योगेश पांडेय ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed