{"_id":"2935b82dab6d9f662d8ec87d6bb0f25a","slug":"medical-stores-filled-sample-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मेडिकल स्टोरों पर सैंपल भरे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मेडिकल स्टोरों पर सैंपल भरे
ब्यूरो/अमर उजाला, इटावा
Updated Thu, 14 May 2015 11:23 PM IST
विज्ञापन
बकेवर तथा लखना कस्बे में ड्रग विभाग ने मेडिकल स्टोरों पर छापे मारे। दो मेडिकल स्टोराें से तीन दवाओं के सैंपल लेकर जांच के लिए भेजे गए हैं। टीम को छापामारी करते देख मेडिकल स्टोर संचालक शटर डाल भाग गए।
विज्ञापन
मेडिकल स्टोरों को नोटिस दिए जा रहे हैं। यदि संतोषजनक उत्तर न मिला तो लाइसेंस रद्द करने की कार्रवाई की जाएगी। ड्रग इंस्पेक्टर डा. वैभव बब्बर ने गुरुवार को लखना कस्बे के नवीन मेडिकल स्टोर पर छापामारा। मेडिकल स्टोर पर दवाओं की मात्रा कम होने के कारण सैंपल नहीं लिया गया है।
विज्ञापन
संचालक को मौके पर ही नोटिस जारी कर दो साल के क्रय-विक्र य का लेखा-जोखा तलब किया गया है। यदि उत्तर सही नही मिला तो लाइसेंस निलंबित करने की कार्रवाई की जाएगी। इसी दौरान टीम को छापामारी करते देख जोहरी और विजय मेडिकल स्टोरों के संचालक शटर डाल कर फरार हो गए।
विज्ञापन
इसके बाद टीम ने बकेवर कस्बे के रंजन मेडिकल स्टोर पर छापामारी की। बिल न दिखा पाने पर सीटीजेड तथा हिपटाडिन के सैंपल लिए गए। इन्हें जांच के लिए भेजा जा रहा है। बताया जाता है कि उक्त मेडिकल स्टोर का लाइसेंस थोक का है लेकिन उस पर रिटेल में दवाएं बेचीं जा रही थीं। नोटिस जारी कर क्रय-विक्रय का लेखा-जोखा मांगा गया है।
इसके बाद रानू मेडीकल स्टोर पर छापामारी की गई। मौके पर बिल न होने के कारण बुखार और दर्द निवारक दवा निमग्लो का सैंपल लेकर जांच के लिए भेजा गया है।
ड्रग इंस्पेक्टर डा. वैभव बब्बर ने बताया कि जो मेडिकल स्टोर संचालक शटर डालकर भाग गए हैं, उन्हें भी नोटिस जारी किए जा रहे हैं। जांच में सैंपल गुणवत्तापूर्ण नहीं पाए जाने पर वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।