जसवंतनगर (इटावा)। तालाब मंदिर स्थित खटखटा बाबा की कुटिया से सोमवार को कलश यात्रा निकाल कर वसंतोत्सव का शुभारंभ किया गया। कलश यात्रा में बड़ी संख्या में महिलाएं शामिल रहीं। यात्रा के दौरान भागवताचार्य कोकिल पुष्प रथ पर विराजमान थे।
कलश यात्रा होमगंज, मुख्य बाजार, केला गमादेवी रोड, जैन बाजार, बिलैया मठ, फक्कड़पुरा, कटरा बुलाकीदास होते खटखटा बाबा की कुटिया पर समाप्त हुई। रास्ते में जगह-जगह आरती एवं पुष्प वर्षा कर यात्रा का स्वागत किया गया।
कलश यात्रा के समापन के बाद श्रीमद्भागवत कथा की शुरुआत हुई। कलश यात्रा में में कुटिया के महंत मोहनगिरी, अशोक गुप्ता, राजीव गुप्ता, गुड्डन चौरसिया, सुमित शुक्ला, पूर्व चेयरमैन विमलेश यादव, हरी बाबू गुप्ता, प्यारे मोहन, विवेक गुप्ता, गोपाल गुप्ता, अनिल कुमार आदि रहे।