{"_id":"64cc03dc1bb031d2d208c597","slug":"death-of-a-passenger-due-to-ill-health-in-the-train-etawha-news-c-216-1-etw1001-1346-2023-08-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Etawah News: ट्रेन में यात्री की तबीयत बिगड़ने से हुई मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Etawah News: ट्रेन में यात्री की तबीयत बिगड़ने से हुई मौत
Fri, 04 Aug 2023 01:16 AM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, इटावा
संवाद न्यूज एजेंसी, इटावा
Updated Fri, 04 Aug 2023 01:16 AM IST
विज्ञापन
इटावा। ओखा-ईटानगर स्पेशल ट्रेन से सफर कर रहे यात्री की तबीयत बिगड़ने से उन्हेें इटावा जंक्शन पर उतारा गया। आरपीएफ जवान बीमार यात्री को जिला अस्पताल लेकर पहुंचे जहां डॉक्टर ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। राजकोट से इलाज कराकर यात्री परिवार के साथ पश्चिम बंगाल के जलपाईगुड़ी रहा था।
जतेश्वर जिला जलपाईगुड़ी पश्चिम बंगाल निवासी प्रभात चंद्र सिल (49) पुत्र रामनी मोहन सिल अपनी पत्नी बंसती सिल व साले सबरी तरपदार के साथ ओखा ईटानगर समर स्पेशल ट्रेन के कोच संख्या बी टू के 11 नंबर सीट पर यात्रा कर रहे थे।
गुरुवार सुबह चार बजकर 49 मिनट पर ट्रेन के इटावा रुकने के बाद आरपीएफ ने ट्रेन से यात्री प्रभात चंद्र सिंल को उताकर 108 एंबुलेंस से जिला अस्पताल ले गए। जहां डॉक्टर ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। पत्नी ने बताया कि पति ह्रदयरोगी थे, जिसके चलते उनका इलाज कराने के लिए सूरत के राजकोट में स्थित एक अस्पताल में कराकर वापस घर जा रहे थे।
विज्ञापन
टूंडला स्टेशन निकलने के बाद अचानक पति की तबीयत बिगड़ी और उन्हें खून की उल्टियां होने लगीं। इस पर टीईटी ने कंट्रोल रूम को सूचना दी। महिला ने रोते हुए बताया कि पति साइकिल की दुकान चलाते थे, उनकी एक बेटी प्रियंका है।