फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   young man deadbody found at highway

हाईवे पर युवक का शव मिला

Sun, 31 Jul 2016 11:18 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो इटावा
अमर उजाला ब्यूरो इटावा Updated Sun, 31 Jul 2016 11:18 PM IST
विज्ञापन
young man deadbody found at highway
युवक की मौत से दुखी मां व उसके परिजन। - फोटो : अमर उजाला

इकदिल थाना क्षेत्र के गांव सराय जलाल के पास हाईवे पर रविवार सुबह एक युवक का शव मिला। उसके सिर व कोहनी पर चोटों के निशान हैं। मृतक के पिता व पत्नी ने रंजिश में घर से बुलाकर उसकी हत्या किए जाने का आरोप लगाया है। वहीं पुलिस इसे हादसा मान रही है। सूचना पर पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर मामले की छानबीन शुरू कर दी है।

विज्ञापन

गांव सराय जलाल निवासी मानसिंह के पुत्र मुनीष कुमार (25) का शव रविवार सुबह लोगों ने हाईवे के किनारे पड़ा देखा। इसकी सूचना पर आसपास के लोग एकत्र हो गए और घटना की जानकारी पुलिस को दी।
विज्ञापन


सूचना पर एसओ इकदिल आलोक राय मौके पर पहुंचे। घटनास्थल का मुआयना कर शव को कब्जे में लिया। उधर सूचना मिलते ही मुनीष के परिजन भी मौके पर पहुंच गए। परिजनों ने मुनीष को घर से बुलाकर हत्या करने और शव हाईवे पर फेंके जाने का आरोप लगाया है। मृतक की पत्नी ने बताया शनिवार को उसकी सास सुशीला अपने मायके व ससुर उसकी ननद के यहां गए थे। वह और उसके पति ही घर पर थे। रात करीब 11 बजे कुछ लोग उसके पति को बुलाने आए। उनके बुलाने पर वह  घर से चले गए। जाते समय उन्होंने दरवाजा बंद करने को कहा, लेकिन उसके बाद वापस नहीं आए। इसके बाद रविवार सुबह उनका शव हाईवे पर पड़ा मिला।
विज्ञापन
विज्ञापन


आरोप है कि उसके पति की हत्या कर शव को हाईवे पर डाला गया है। रात के समय कुछ लोगों ने उसके दरवाजे पर आकर उसके कुछ मारा था। उस समय वह घर पर अकेली थी, इस लिए डर के कारण उसने दरवाजा नहीं खोला। एसओ आलोक राय ने बताया मामला हादसे का लग रहा है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद मौत के कारणों का पता चलेगा। अगर परिजन तहरीर देते हैं तो मामला दर्ज कर जांच की जाएगी।   


जमीन को लेकर चल रहा विवाद
मुनीष के पिता मानसिंह ने काफी समय पहले गांव सराय जलाल के पास हाईवे के किनारे जमीन खरीदी थी और वहीं पर पहले झोपड़ी बनाकर रहने लगे। कुछ समय बाद वहां पर मकान बना लिया। इसी जमीन को लेकर उनका गांव के कुछ लोगोंविवाद चल रहा था। कई बार मारपीट की घटनाएं भी हुई। दो साल पहले मान सिंह ने अपने पुत्र मुनीष की शादी अनुराधा के साथ कर दी थी। इसके बाद पत्नी सुशीला, बहू अनुराधा व पुत्र के साथ रहने लगे थे। शनिवार को मान सिंह अपनी पुत्री के घर व उनकी पत्नी अपने मायके गई थी तभी यह हुआ। सूचना पर सभी लोग वापस आए। मानसिंह ने बताया कि मौका देखकर लोगों ने इस वारदात को अंजाम दिया है। उन्होंने बताया कुछ जमीन हाईवे में भी चली गई है। जिसका मुआवजा मिलना है। उसके  विपक्षी उसे मिलने बाले मुआवजे को हड़पना चाहते है। जिसको लेकर यह घटना की है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed