{"_id":"900b70a8c74c63b6ef7180ccc9a6f73c","slug":"two-young-man-again-became-the-victim-of-fraud-in-the-name-of-the-job-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"नौकरी के नाम पर दो युवक फिर बने धोखाधड़ी के शिकार","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
नौकरी के नाम पर दो युवक फिर बने धोखाधड़ी के शिकार
ब्यूरो/अमर उजाला, इटावा
Updated Fri, 31 Jul 2015 10:48 PM IST
विज्ञापन
शुक्रवार की सुबह दो युवक नियुक्ति पत्र लेकर डीएम कार्यालय पहुंचे और वहां मौजूद बाबू को नियुक्ति पत्र दिखाया। साथ कहा कि चपरासी के पद पर उनकी नियुक्ति हुई है। यह सुनते ही बाबू चौका क्योंकि ऐसी कोई जगह नहीं निकली थी।
विज्ञापन
सूचना पर पहुंची पुलिस ने दोनों को हिरासत में लेकर पूछताछ की। पता चला है कि वे धोखाधड़ी का शिकार हुए हैं। किसी ने उनसे रुपये ठग कर उन्हें फर्जी नियुक्ति पत्र थमा दिया। पुलिस ने फर्जी नियुक्ति पत्र देने वाले के खिलाफ धोखाधड़ी की धाराओं में रिपोर्ट दर्ज की है।
विज्ञापन
मिर्जापुर जनपद के गांव लक्षरामपुर निवासी जगदपति पुत्र कृपाशंकर बिंद और भदोही जनपद के कस्बा गोपीगंज निवासी लल्लन पुत्रगंगा प्रसाद शुक्रवार की सुबह कलक्ट्रेट कार्यालय पहुंचे। दोनों ने वहां मौजूद बाबू को अपना नियुक्ति पत्र देकर देकर चपरासी के पद पर नियुक्ति दिलाने को कहा। उनकी बात पर बाबू भौचक रह गया।
विज्ञापन
उसने उनसे कहा कि उसके यहां तो कोई जगह ही नहीं निकली। दोनों को फ्राड समझ कर उसने फोन कर सिविल लाइंस पुलिस को बुला लिया। पुलिस ने दोनों से पूछताछ की तो उन्होंने बताया कि उसके दूर के रिश्ते में लगने वाले मामा ने उन्हें नियुक्ति पत्र देकर ज्वाइनिंग करने को भेजा है। पुलिस ने उनसे गहराई से पूछताछ की।
तब उनके साथ ठगी का खुलासा हुआ। पुलिस ने जगदपति की तहरीर पर फर्जी ज्वाइनिंग लेटर देने वाले राजेश कुमार निवासी इलाहाबाद के खिलाफ धोखाधडी़ की धाराओं में रिपोर्ट दर्ज की है। एसओ सिविल लाइन भरत कुमार पांडे ने बताया कि रिपोर्ट दर्ज कर मामले की जांच की जा रही है।
लाटरी के नाम पर ठगी करने वाला गया जेल
जसवंतनगर (इटावा)। मोबाइल पर लाटरी खुलने का झांसा देकर महिला से ठगी के मामले में पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। वह काफी दिनों से फरार चल रहा था। थाना क्षेत्र के ग्राम डुढहा निवासी विधवा गुड्डी देवी पत्नी उमेश कुमार के मोबाइल पर फोन आया कि उसकी लाटरी खुल गई है।
टैक्स के लिए रुपये जमा करने को उससे कहा गया। उसे बैंक का एकाउंट नंबर दिया गया। इस तरह से महिला से डेढ़ लाख रुपये जमा करा लिए। इसके बाद भी उसके खाते में कोई पैसा नहीं आया। शक होने पर उसने पुलिस से शिकायत की। 22 अप्रैल को थाना जसवंतनगर में धारा 420, 504, व 506 के तहत मामला दर्ज किया गया था।
तब से पुलिस आरोपी राजेंद्र कुमार पुत्र रामचरन ग्राम जैनपुर नागर थाना सिविल लाइंस को खोज रही थी। बीच में पुलिस ने इस मामले में ढील भी दी लेकिन वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक मंजिल सैनी के दबाव से पुलिस ने आरोपी को पकड़ लिया। पुलिस ने उसे जेल भेज दिया है।