{"_id":"5b54d0b94f1c1b40748b6620","slug":"two-gangsters-arrested-for-gang-rape","type":"story","status":"publish","title_hn":"राहगीरों को लूटने वाले गिरोह के दो बदमाश गिरफ्तार ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
राहगीरों को लूटने वाले गिरोह के दो बदमाश गिरफ्तार
अमर उजाला, इटावा
Updated Mon, 23 Jul 2018 12:15 AM IST
विज्ञापन
पकडे़ गए लुटेरों और जानकारी देते एसएसपी अशोक कुमार त्रिपाठी। अमर उजाला
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भरथना थाना क्षेत्र के हथनौली गांव के पास से बाइक सवार दंपति के साथ लूटपाट करने वाले दो बदमाशों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। उसके पास से दो तमंचे, दो बाइकें और लूट का सामान बरामद हुआ है। बदमाशों ने लूट की कई और वारदात स्वीकारी हैं।
रविवार को पुलिस लाइन के सभागार में एसएसपी अशोक कुमार त्रिपाठी ने बताया कि शनिवार को भरथना रोड, इटावा निवासी नरेंद्र सिंह पुत्र रामस्वरूप, पत्नी रीना के साथ साले की गोद भराई में शामिल होने के लिए बकेवर थाना क्षेत्र के गांव नगला मोती मौजा कुशगवां अहिरान गए थे। शनिवार को दोनों बाइक से इटावा लौट रहे थे। तभी लाल पल्सर पर सवार लुटेरों ने उन्हें हथनौली पुलिया के पास रोक लिया और जेवर, नगदी लूट ली। जानकारी के बाद भरथना पुलिस ने लुटेरों की घेराबंदी कर ली। पुलिस ने दोनों को बकेवर रोड स्थित सेंगर नदी के पुल के पास से गिरफ्तार कर लिया।
पकडे़ गए बदमाशों ने अपने नाम महेश यादव पुत्र सिया राम यादव निवासी खितौरा थाना बकेवर व नीतू शर्मा उर्फ विपिन कुमार पुत्र गोपाल दास सिद्वार्थ नगर जसवंतनगर बताया है। बदमाशों के पास से दो तमंचा व कारतूस बरामद हुए। पुलिस दोनों को थाने लाई और जब बदमाशों से पूछताछ की गई तो उन्हाेंने बताया कि हथनौली के अलावा ढाई माह पूर्व सैफई क्षेत्र के गांव रुकइया पुल के पास भी एक दंपति को लूटा था। उनकी निशान देही पर पुलिस ने लूटे गए जेवर भी बरामद कर लिए। पुलिस ने उनके पास से घटना में इस्तेमाल की जाने वाली दूसरी बाइक भी बरामद कर ली है।