फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   Gunpowder to reveal the secret behind the blast; samples to be sent to Agra.

Kaushambi News: बारूद खोलेगा धमाके का राज, आगरा भेजे जाएंगे सैंपल

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 03 Sep 2026 02:30 AM IST
विज्ञापन
Gunpowder to reveal the secret behind the blast; samples to be sent to Agra.
महमूदपुर मनौरी स्थित पटाखा गोदाम में विस्फोट के बाद लिए गए बारूद के सैंपल आगरा स्थित जांच केंद्र भेजे जाएंगे, जबकि पुलिस नौशाद के बैंक खातों और मोबाइल की कॉल डिटेल खंगाल रही है। घटनास्थल से बरामद बारूद के सैंपल आगरा स्थित जांच केंद्र भेजे जाएंगे।
विज्ञापन

जांच में यह पता चलेगा कि बारूद किस प्रकार का था, उसमें किन रसायनों का इस्तेमाल हुआ था और उसकी क्षमता कितनी थी। इससे विस्फोट की प्रकृति और उसके पीछे की वजह स्पष्ट होने की उम्मीद है। पुलिस ने घटनास्थल से भारी मात्रा में मिट्टी के कुल्हड़ और पटाखा निर्माण में इस्तेमाल होने वाले कच्चे माल के अवशेष बरामद किए हैं।
विज्ञापन

पुलिस यह पता लगाने का प्रयास कर रही है कि हाल के दिनों में नौशाद किन-किन लोगों और पटाखा कारोबारियों के संपर्क में था। बैंक खातों से लेनदेन और कच्चे माल की खरीद-बिक्री से जुड़े लोगों तक पहुंचने का प्रयास होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस पूछताछ में आरोपी नौशाद ने बताया है कि वह शादी-विवाह में डीजे कारोबार के साथ पटाखों का भी ठेका लेता था। छोटे पटाखा कारोबारियों को भी पटाखे उपलब्ध कराता था। पुलिस यह पता कर रही है कि हाल के दिनों में नौशाद किन-किन लोगों और व्यापारियों के संपर्क में था।


कुंडा-बाबूगंज और कीडगंज से लाता था पटाखे

पूछताछ में नौशाद ने बताया कि वह प्रतापगढ़ के कुंडा-बाबूगंज बाजार से पटाखे लाता था। इसके अलावा प्रयागराज के कीडगंज से ब्रांडेड पटाखों का स्टॉक भी मंगाकर जमा करता था। पुलिस इन स्थानों से जुड़े कारोबारियों और नौशाद के बीच संपर्क की जांच कर रही है।

मकान मालिक से पूछताछ करेगी पुलिस

किराये के मकान में कारखाना चलने की जानकारी के बाद पुलिस मकान मालिक से पूछताछ करेगी। इससे पता चलेगा कि नौशाद ने मकान कब किराये पर लिया और वहां कितने समय से पटाखा निर्माण व भंडारण किया जा रहा था। मकान मालिक को इसकी जानकारी थी या नहीं, यह भी जांच का हिस्सा होगा।
जिले में 13 लाइसेंस, दो साल से नया लाइसेंस नहीं

प्रशासन के मुताबिक, जिले में वर्तमान में 13 पटाखा कारोबारियों के लाइसेंस हैं। वर्ष 2024 में भरवारी में हुए पटाखा कारखाने के विस्फोट के बाद प्रशासन ने नौ लाइसेंस निरस्त किए थे। इसके बाद से अब तक जिले में पटाखा कारोबार के लिए कोई नया लाइसेंस जारी नहीं किया गया है।

घटनास्थल से मिले बारूद के सैंपल आगरा भेजे जाएंगे। आरोपी के बैंक खातों और कॉल डिटेल की जांच कराई जा रही है। पटाखे और कच्चा माल कहां से लाया जाता था, इसकी जानकारी जुटाई जा रही है। मकान मालिक से पूछताछ के बाद कारखाना कितने समय से संचालित था, यह स्पष्ट होगा।
- सत्यनारायण , एसपी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed