फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Pregnant woman dies after being hit by out-of-control car

Jhansi News: बेकाबू कार की चपेट में आई गर्भवती महिला की मौत

Thu, 03 Sep 2026 02:26 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Thu, 03 Sep 2026 02:26 AM IST
विज्ञापन
Pregnant woman dies after being hit by out-of-control car
पलक तोमर, फाइल फोटो - फोटो : Archive
झांसी। मौसेरे भाई की बर्थ-डे पार्टी मनाने आई तीन माह की गर्भवती महिला पलक तोमर (24) को परशुराम चौक के पास तेज रफ्तार वाहन ने सोमवार देर रात कुचल दिया था। नाजुक हाल देख उसे ग्वालियर रेफर कर दिया गया। वहां बुधवार सुबह उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। हादसे में तेज रफ्तार वाहन ने ग्यारह लोगों को कुचला था। इनमें एक ही हालत अब भी नाजुक है।
विज्ञापन

पलक रक्षाबंधन पर भाइयोें को राखी बांधने कचहरी चौराहा स्थित शिक्षा भवन के पास स्थित मायके आई थी। पिता सुदामा सिंह तोमर नोएडा में प्राइवेट कंपनी में नौकरी करते हैं। परिजनों के मुताबिक 31 अगस्त को मौसेरे भाई प्रियांशु का जन्मदिन मनाने के लिए परिवार के सदस्यों के साथ वह इलाइट चौराहे के पास स्थित जेनेक्स रेस्तरां गई थी। खाना खाने के बाद सभी लोग आइसक्रीम खाने के लिए सड़क के किनारे लगे रेहड़ी पर पहुंचे। उसी दौरान सीपारी बाजार की ओर से आई तेज रफ्तार कार ने वहां खड़े सभी लोगों को चपेट में लेते हुए बुरी तरह से कुचल दिया था।
विज्ञापन


हादसे में पलक, उसकी मां अरुणा, भाई नितिन, प्रियांशु, चाचा पवन, चाची सपना, बुआ मंजू, ऊषा, रेहड़ी संचालक अर्जुन समेत 11 घायल हो गए। हादसे की सूचना पर नवाबाद पुलिस पहुंच गई। पलक समेत सभी घायलों को मेडिकल अस्पताल पहुंचाया गया। पलक की हालत नाजुक होने पर उसे देर-रात ग्वालियर रेफर कर दिया गया था। वहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। अन्य घायल मेडिकल अस्पताल में भर्ती हैं। उसके चाचा पवन की हालत नाजुक बताई जा रही है। नवाबाद थाना प्रभारी रवि श्रीवास्तव का कहना है कि आरोपी कार चालक चिरगांव निवासी शिवान को मौके पर ही कार समेत पकड़ लिया गया था। महिला की मौत के बाद उसके खिलाफ धाराएं बढ़ाई जाएंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

डेढ़ साल पहले ललितपुर के युवक से हुई थी शादी

पलक की शादी डेढ़ साल पहले ललितपुर के तालबेहट के सिनौरी गांव निवासी विक्रांत सिंह बघेल से हुई थी। विक्रांत भी नोएडा स्थित एक फाइनेंस कंपनी में नौकरी करता है। हादसे की खबर लगते ही वह लोग भी रात में ही झांसी पहुंच गए थे। पलक की मौत के बाद से परिवार मेें रोना-पिटना मचा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed