{"_id":"6a988e44f08c0d51f30fc426","slug":"adil-son-of-prime-accused-naushad-also-arrested-in-an-encounter-shot-in-both-legs-kaushambi-news-c-261-1-pr11004-147539-2026-09-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kaushambi News: मुठभेड़ में मुख्य आरोपी नौशाद का बेटा आदिल भी गिरफ्तार, दोनों पैरों में लगी गोली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kaushambi News: मुठभेड़ में मुख्य आरोपी नौशाद का बेटा आदिल भी गिरफ्तार, दोनों पैरों में लगी गोली
विज्ञापन
पिपरी थाना क्षेत्र के महमूदपुर मनौरी स्थित अवैध पटाखा फैक्टरी में हुए धमाके के बाद फरार चल रहे मुख्य आरोपी नौशाद के बेटे आदिल को पुलिस ने बुधवार देर रात मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कर लिया। मुठभेड़ में आदिल के दोनों पैरों में गोली लगी। पुलिस ने घायल आरोपी को उपचार के लिए अस्पताल भेज दिया है।
पुलिस के मुताबिक बुधवार देर रात मुखबिर से सूचना मिली कि वांछित आदिल बाइक से कमालपुर-बरेठी रोड की ओर जा रहा है। चरवा और पिपरी थाने की संयुक्त पुलिस टीम ने कमालपुर-बरेठी रोड पर घेराबंदी की। आदिल ने पुलिस को देखते ही फायरिंग शुरू कर दी। जवाबी कार्रवाई में आदिल के दोनों पैरों में गोली लगी और पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया।
आदिल पटाखा कारोबारी नौशाद का बेटा है। वह घटना के बाद से ही फरार चल रहा था। पुलिस उसके पिता नौशाद को भी मुठभेड़ के दौरान गिरफ्तार कर चुकी है।
सीओ शिवांक सिंह ने बताया कि घटना के बाद से आदिल फरार चल रहा था। मुखबिर ने उसके बाइक से जाने की सूचना दी थी। कमालपुर-बरेठी रोड पर घेराबंदी के दौरान उसने पुलिस टीम पर तीन राउंड फायरिंग की। जवाबी कार्रवाई में उसके दोनों पैरों में गोली लगी, जिसके बाद उसे गिरफ्तार कर लिया गया।