फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   The reason behind the constable's suicide could not be ascertained even on the second day.

Moradabad News: दूसरे दिन भी पता नहीं चल सकी सिपाही की आत्महत्या की वजह

Thu, 03 Sep 2026 02:31 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मुरादाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, मुरादाबाद Updated Thu, 03 Sep 2026 02:31 AM IST
विज्ञापन
The reason behind the constable's suicide could not be ascertained even on the second day.
बिलारी। स्थानीय थाने के सिपाही मोनू कुमार सांगवान द्वारा मंगलवार शाम अपने कमरे में सीने में गोली मारकर आत्महत्या कर लेने की वजह घटना के दूसरे दिन भी स्पष्ट नहीं हो पाई है। पुलिस गोपनीय रूप से कई बिंदुओं को ध्यान में रखकर जांच कर रही है।
विज्ञापन




सिपाही मोनू कुमार ने बिलारी नगर के मोहल्ला साहूकुंज में सुबोध चौधरी के किराए के मकान में मंगलवार शाम अपने सीने में तमंचे से गोली मार ली थी। खून से लथपथ सिपाही को पुलिस तत्काल सीएचसी बिलारी ले गई थी। जहां चिकित्सक ने जांच के बाद सिपाही को मृत घोषित कर दिया था। सीएचसी के चिकित्सक की जांच के दौरान सिपाही की कमर से गोली भी निकली थी। पुलिस ने रात में ही आनन फानन में सिपाही का शव पोस्टमार्टम को भेज दिया था। आधी रात के बाद हरियाणा राज्य से सिपाही के परिजन भी मुरादाबाद में शव के पास पहुंच गए थे।
विज्ञापन




सिपाही द्वारा गोली मारकर आत्महत्या किए जाने की वजह को लेकर घटनास्थल के पास मंगलवार शाम ही लोग तरह-तरह की चर्चाएं कर रहे थे। बुधवार शाम तक बिलारी पुलिस सिपाही द्वारा आत्महत्या करने की स्पष्ट वजह का पता नहीं लगा पाई है। सिपाही मोनू मंगलवार सुबह से शाम तक अपने कमरे पर किस दिशा से कितनी बार आया और उसके कमरे पर उसके अलावा कौन आया यह पता लगाने के लिए पुलिस ने घटनास्थल के आसपास के मकानों और दुकानों पर लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन




पुलिस द्वारा सिपाही मोनू के मोबाइल की सीडीआर इस उद्देश्य से निकलवाई जा रही है ताकि यह पता चल सके की मंगलवार सुबह से लेकर शाम तक उसकी किससे और कितने समय तक बात हुई। सिपाही मोनू ने सोमवार रात थाना बिलारी के सहसपुर पुलिस चौकी क्षेत्र में रात्रि गश्त ड्यूटी की थी। सिपाही के अन्य साथियों का कहना है कि ड्यूटी के दौरान उन्हें कोई ऐसा अहसास नहीं हो पाया कि वह किसी मानसिक दबाव में है।




थाना बिलारी प्रभारी उदय प्रताप सिंह कहना है कि अभी इस मामले में कुछ भी स्पष्ट कहा जाना संभव नहीं है। बिलारी सर्किल के सीओ अशोक कुमार सिंह का कहना है कि सिपाही के परिजनों की ओर से अभी कोई तहरीर नहीं मिली है। मामले में जांच की जा रही है लेकिन अभी तक कोई स्पष्ट वजह पता नहीं चल पाई है। उधर पुलिस सूत्रों के अनुसार बृहस्पतिवार सुबह सिपाही मोनू के परिजनों द्वारा थाना बिलारी पहुंचकर तहरीर देने की संभावना है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed