{"_id":"6a988d32b3491f2a6b06602b","slug":"pakistanis-are-trending-in-the-war-of-words-dehradun-news-c-5-1-drn1088-1057033-2026-09-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Dehradun News: जुबानी जंग में ट्रेंडिंग है पाकिस्तानी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Dehradun News: जुबानी जंग में ट्रेंडिंग है पाकिस्तानी
विज्ञापन
राजधानी में इन दिनों विवाद और जुबानी जंग में पाकिस्तानी शब्द ट्रेंडिंग है। कारगी ग्रांट में 30 अगस्त को हुए विवाद में एक पक्ष ने भीड़ पर पाकिस्तान जिंदाबाद के नारे लगाने, पथराव और अभद्रता का आरोप लगाते हुए 400 से अधिक अज्ञात लोगों के खिलाफ तहरीर दी है।
वहीं दूसरे पक्ष की शिकायत पर हिंदू रक्षा दल के प्रदेश अध्यक्ष ललित शर्मा समेत पांच लोगों के खिलाफ आपत्तिजनक टिप्पणी करने और जान से मारने की धमकी देने के आरोप में तहरीर दी गई। पुलिस ने मामले में क्रॉस एफआईआर दर्ज कर ली है। उधर, एक अलग मामले में फेसबुक पर रायपुर विधायक उमेश शर्मा काऊ को पाकिस्तानी बताने वाले वीडियो को लेकर पंजाबी एकता महासभा ने एसएसपी से शिकायत कर जांच और कार्रवाई की मांग की है।
पटेलनगर थाने में संध्या की ओर से दर्ज कराई गई शिकायत के मुताबिक 30 अगस्त को दोपहर करीब ढाई बजे उन्हें हिंदू रक्षा दल के प्रदेश अध्यक्ष ललित शर्मा को सूचना मिली कि कारगी चौक स्थित इमरान उर्फ इमरान कुरैशी के घर पर पाकिस्तानी लोगों की तस्वीरों वाला पोस्टर/फ्लेक्स लगा है। इसके बाद संध्या, ललित शर्मा, श्रद्धा, मोहित और संजय राणा मौके पर पहुंचे। शिकायत में आरोप है कि वहां 400-500 लोगों की भीड़ मौजूद थी और पाकिस्तान जिंदाबाद के नारे लगाए जा रहे थे।
विज्ञापन
संध्या के मुताबिक जब उन्होंने इसका विरोध किया तो भीड़ उग्र हो गई। आरोप है कि उन पर पथराव किया गया और संध्या व श्रद्धा के साथ अभद्र टिप्पणी करते हुए रास्ता रोका गया व हाथ खींचे गए। ललित शर्मा को जान से मारने की धमकी देने और मोहित व संजय राणा के साथ मारपीट का भी आरोप लगाया गया है। पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर ली है।
इसी घटना को लेकर सरवर अहमद की तहरीर पर ललित शर्मा, हर्ष, शारदा, एक अन्य महिला और तीन-चार अज्ञात लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है। शिकायतकर्ता का आरोप है कि आरोपी कारगी ग्रांट पहुंचे और स्थानीय लोगों तथा मौके पर मौजूद लोगों के साथ गाली-गलौज की। साथ ही जान से मारने की धमकी देकर माहौल बिगाड़ने का प्रयास किया गया।
पटेलनगर थाना प्रभारी विनोद गुसाईं ने बताया कि दोनों पक्ष की शिकायतों पर प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। मामले की जांच की जा रही है।
पाकिस्तानी बताने वाले वीडियो पर विवाद
कारगी विवाद से इतर सोशल मीडिया पर पाकिस्तानी शब्द को लेकर एक और मामला सामने आया है। पंजाबी एकता महासभा के महानगर अध्यक्ष संजीव मल्होत्रा ने एसएसपी को दिए ज्ञापन में आरोप लगाया कि फेसबुक पर रायपुर विधायक उमेश शर्मा काऊ को पाकिस्तानी बताने वाला आपत्तिजनक वीडियो प्रसारित किया जा रहा है। एसएसपी प्रमेंद्र सिंह डोबाल ने महासभा के प्रतिनिधियों को मामले की जांच कराकर नियमानुसार कार्रवाई का आश्वासन दिया।