{"_id":"6a988d8c9d9dc368dd05adbd","slug":"a-trader-accused-the-station-house-officer-of-harassment-and-threatened-self-immolation-maharajganj-news-c-206-1-mhg1018-184443-2026-09-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Maharajganj News: व्यापारी ने थानेदार पर प्रताड़ना का आरोप लगा आत्मदाह की दी चेतावनी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Maharajganj News: व्यापारी ने थानेदार पर प्रताड़ना का आरोप लगा आत्मदाह की दी चेतावनी
विज्ञापन
ठूठीबारी। कस्बे के एक व्यापारी ने थानेदार की प्रताड़ना से परेशान होकर सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल करते हुए कार्रवाई की मांग की है। व्यापारी ने चेतावनी दी है कि यदि थानेदार पर कार्रवाई नहीं हुई तो वे आत्मदाह कर लेंगे। हालांकि संवाद न्यूज एजेंसी वायरल वीडियो की पुष्टि नहीं करती है।
ठूठीबारी कस्बा निवासी दिनेश रौनियार ने वायरल वीडियो में कहा है कि वे ठूठीबारी व्यापार मंडल अध्यक्ष हैं। ठूठीबारी थानेदार अमित सिंह एक विवाद से जुड़े मामले में उनसे रुपये की मांग कर रहे थे। नहीं देने पर बार-बार मानसिक रूप से प्रताड़ित कर रहे हैं।
आरोप है कि बुधवार को दोपहर ठूठीबारी थानेदार अमित सिंह ने एक दरोगा व चार सिपाही को दिनेश के घर भेजा, उस वक्त वे अपने परिवार के साथ सो रहे थे। पुलिस वाले सीधे उनके बेडरूम तक पहुंच कर भद्दी-भद्दी गाली देते हुए फर्जी मुकदमे में फंसाने की धमकी देने लगे। उन्होंने सोशल मीडिया पर बताया कि 24 घंटे के अंदर थानेदार पर अगर कार्रवाई नहीं हुई तो धरना प्रदर्शन करेंगे। फिर भी बात नहीं मानी गई तो वे आत्मदाह कर लेंगे।
विज्ञापन
वहीं इस बाबत थानेदार अमित सिंह ने बताया कि रुपये मांगे जाने का आरोप निराधार है। एक मामले में दिनेश व एक महिला के बीच थाने में सुलहनामा हुआ था। सुलहनामे का पालन दिनेश ने नहीं किया तो महिला ने फिर से शिकायत की थी। इसी शिकायत को लेकर पुलिस को उनके घर भेजा गया था।