फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   three Chen Snecr police caught

तीन चेन स्नेचर पुलिस के हत्थे चढे

Mon, 14 Nov 2016 06:34 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो /इटावा
अमर उजाला ब्यूरो /इटावा Updated Mon, 14 Nov 2016 06:34 PM IST
विज्ञापन
three  Chen Snecr police caught
snatching
फ्रैंडस कालोनी थाना पुलिस व क्राइम ब्रांच की टीम ने चेन लूटने वाले तीन लुटेरों को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस को उनके पास से लूटी गई दो चेन, नशीला पाउडर व लूट में प्रयुक्त पल्सर बाइक बरामद की है। लुटेरे पंजाब के रहने वाले हैं। वह मैनपुरी जिले के रहने वाले एक युवक के बुलावे पर आया था। वह इटावा में लूट की वारदातों को अंजाम दे रहे थे। पुलिस ने आवश्यक कार्रवाई के बाद उन्हें जेल भेज दिया।
विज्ञापन


पुलिस लाइन में एएसपी राम किशन यादव ने बताया कि कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला चौगुर्जी में 10 नवम्बर को बाइक सवार लुटेरों ने स्कूटी सीखते समय शकुंतला राउत पत्नी जितेंद्र राउत के गले से व 11 नवम्बर को लाल बहादुर कालोनी थाना फ्रेंड्स कालोनी निवासी मंजू पत्नी नगेंद्र कुमार के पास से आईटीआई कालेज के पास चेन लूट ली थी। आए दिन हो रही लूट की वारदातों के बाद फ्रेंड्स कालोनी थानाध्यक्ष के अलावा क्राइम ब्रांच की टीम को लगाया गया था।
विज्ञापन


क्राइम ब्रांच प्रभारी अजहर खां अपनी टीम के साथ लुटेरों की तलाश में थे। मुखबिर ने सूचना दी कि बाइक पर सवार कुछ लुटेरे मैनपुरी की ओर से इटावा आ रहे हैं वह किसी लूट की वारदात को अंजाम दे सकते है। फ्रेड्स कालोनी थाना पुलिस व क्राइम ब्रांच की टीम ने मुखबिर द्वारा सूचना दिए जाने के बाद सक्रिय हो गई। पुलिस विजय नगर चौराहे पर पहुंची तभी एक काली पल्सर पर सवार तीन युवक आते दिखाई दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस ने जब उन्हें टोका तो उन्होंने भागने का प्रयास किया। पुलिस ने घेराबंदी कर तीनों का गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में पकडे गए लुटेरों ने अपने नाम विक्रमजीत उर्फ विस्सू पुत्र अवतार सिंह निवासीसुल्तान गंज रोड टीट विजनजिला अमृतसर ,जितेंद्र उर्फ जितन पुत्र बलबिद्रर सिंह निवासी रेजीत एवेंन्यू लारेंस रोड जिला अमृतसर व आनंद कुमार उर्फ नीरज यादव निवासी ककरिया अगौथा कोतवाली मैनपुरी बताया।


एएसपी ने बताया कि तीनों लोग पहले दिल्ली में नौकरी करते थे वही पर तीनों में दोस्ती हो गई। नीरज कुछ समय पहले अपने घर आ गया। बाद में नीरज ने दोनों को भी अपने पासबुला लिया। नीरज ने दोनों को पहले रैकी करने के लिए इटावा भेजा। दोनो ंने इटावा आकर रैकी की और पूरे क्षेत्र की जानकारी की। तीनों ने बाद में चौगुर्जी से महिला की चेन लूटी और वापस मैनपुरी भाग गए। दूसरे दिन वह लोग मैनपुरी से इटावा आए और आइटीआई के पा स पैदल जारही मंजू की चेन लूट की और भाग निकले। चौगुर्जी में लगे सीसीटीवी कैमरों के फुटेज से पुलिस ने उनकी पहचान की थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed