{"_id":"5c2f9debbdec2256fc739f84","slug":"on-the-highway-two-lost-their-lives","type":"story","status":"publish","title_hn":"हाईवे पर हादसे, दो ने जान गंवाई","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
हाईवे पर हादसे, दो ने जान गंवाई
Fri, 04 Jan 2019 11:24 PM IST
प्रतीक दुबे
अमर उजाला, इटावा
अमर उजाला, इटावा
Published by: प्रतीक दुबे
Updated Fri, 04 Jan 2019 11:24 PM IST
विज्ञापन
road accident 12
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
थाना क्षेत्र के अंतर्गत हाईवे पर अलग-अलग स्थानों पर हुए सड़क हादसों में एक युवक सहित दो लोगों की मौत हो गई। पहली घटना महेवा के पास हुई, जहां ट्रक की चपेट में आने से एक युवक की मौत हो गई। दूसरी घटना बिजौली गांव के पास हुई, जहां दो ट्रकों की भिड़ंत में पीछे से टकराने वाले ट्रक चालक की मौत हो गई। पुलिस ने शवों का पोस्टमार्टम कराया है।
पहली घटना क्षेत्र के अंतर्गत महेवा के पास हाईवे पर शाह पेट्रोल पंप के सामने हुई। जहां बाइक में पेट्रोल डलवा कर घर जा रहे युवक को ट्रक ने रौंद दिया। उसकी मौके पर ही मौत हो गई। क्षेत्र के गांव मुकटपुरा निवासी आशीष कुमार (18) पुत्र अजब सिंह दोहरे गुरुवार रात करीब नौ बजे बाइक में पेट्रोल डलवाने के लिए महेवा आया था। जब वह पेट्रोल डलवाकर हाईवे पार करने लगा तभी तेजी से आ रहे ट्रक ने उसे रौंद दिया। हादसे में अशीष की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे के बाद चालक ट्रक को भगा ले जाने में सफल रहा। हादसे की जानकारी मिलने पर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लिया। सूचना मिलने के बाद उसे परिजन भी मौके पर पहुंच गए। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर उसे पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। आशीष के पिता की तहरीर पर पुलिस ने अज्ञात चालक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है। पुलिस छानबीन कर रही है। मृतक के परिजनों ने बताया के वह अहमदाबाद में मजदूरी करता था अभी कुछ दिन पूर्व ही घर आया था।
दूसरी घटना क्षेत्र के हाईवे पर गांव बिजौली के पास हुई। जहां तेजी से आ रहे एक ट्रक के चालक ने अचानक ब्रेक लगा दिए जिससे पीछे आ रहे ट्रक का चालक गाड़ी को रोक नहीं सका। वह हादसे का शिकार हो गया। चालक की मौत हो गई। जोधपुर जिले के थाना झबर के गांव बड़ा सियालुनी निवासी रामा राम कडवासरा (45) पुत्र भाखर राम ट्रक में सरिया लादकर कोलकाता से बीकानेर के लिए जा रहा था। वह बिजौली गांव के पास पहुंचा तभी आग चल रहे ट्रक के चालक ने अचानक ब्रेक लगा दिए। रामाराम अपना ट्रक रोकने में सफल नहीं हुआ। वह आगे जा रहे ट्रक में जा घुसा । इस हादसे में चालक रामाराम की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे के बाद आगे वाले ट्रक का चालक गाड़ी लेकर भाग गया। सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और ट्रक में फंस चालक को निकालकर उसे जिला अस्पताल लाई जहां डाक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर उसे पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।