{"_id":"5829b5614f1c1b58368fdf80","slug":"four-bikes-stolen-reports","type":"story","status":"publish","title_hn":"चार बाइकें चोरी, रिपोर्ट दर्ज","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
चार बाइकें चोरी, रिपोर्ट दर्ज
etawah, amar ujala beauro
Updated Mon, 14 Nov 2016 06:30 PM IST
विज्ञापन
theft shimla
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जिले के अलग-अलग स्थानों से चोर चार बाइकें चुरा ले गए। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर ली है। पहली घटना कोतवाली क्षेत्र के अंतर्गत शास्त्री चौराहा स्थित प्रधान डाकघर के पास हुई। जहां चौबिया थाना क्षेत्र के गांव कढार निवासी सुनील कुमार पुत्र राजेश सिंह अपनी बाइक से किसी काम से डाकघर आए थे। उन्होंने अपनी बाइक डाकघर के बाहर खडी कर दी। अंदर चले गए तभी मौका पाकर चोर उनकी बाइक चुरा ले गए। दूसरी घटना इकदिल थाना क्षेत्र के गैस प्लांट के पास हुई जहां चितभवन निवासी नेत्रपाल पुत्र सीता राम ने अपनी बाइक गैस प्लांट के पास के खडी कर दी।
तभी मौका पाकर चोर उनकी बाइक चुरा ले गए। तीसरी घटना भरथना थाना क्षेत्र के महरवान सिंह वाली गली में हुई जहां राम संवक यादव ने अपनी बाइक वहां खड़ी कर दी और अपने परिचित से मिलने के लिए चले गए तभी मौका पाकर चोर उनकी बाइक चुरा ले गए। इसके अलावा इंद्रा नगर भरथना निवासी विवेक कुमार गुप्ता पुत्र प्रभाकर गुप्ता ने अपनी बाइक मंदी के समीप स्थित बैंक के पास खड़ी कर दी थी तभी चोर उनकी बाइक चुरा ले गए। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर चोरों की तलाश शुरू कर दी है।