फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   Badmaasha was arrested in police encounter

पुलिस मुठभेड़ में इनामी बदमाश्ा दबोचा गया

Wed, 27 Feb 2019 11:17 PM IST
प्रतीक दुबे इटावा, अमर उजाला ब्यूरो
इटावा, अमर उजाला ब्यूरो Published by: प्रतीक दुबे Updated Wed, 27 Feb 2019 11:17 PM IST
विज्ञापन
Badmaasha was arrested in police encounter
जिला अस्पताल में मुठभेड़ में घायल इनामी बदमाश नितिन व मौजूद पुलिस बल। - फोटो : amar ujala
बाइस ख्वाजा रोड के पास बुधवार दिनदहाड़े मुठभेड़ में सराफ के बेटे अर्पित की हत्या के मुख्य आरोपी और 25 हजार के इनामी नितिन को पुलिस ने दबोच लिया। नितिन के पैर गोली लगी है, उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने तमंचा और बाइक भी बरामद की है।
विज्ञापन



 बुधवार को कोतवाली पुलिस व क्राइम ब्रांच की टीम हमराह फोर्स के साथ अपराधियों की तलाश में थी। तभी मुखबिर ने सूचना दी कि हत्या में वांछित 25 हजार का इनामी नितिन अपने घर नई बस्ती राजपूत कालोनी टिक्सी मंदिर के पास आने वाला है। सूचना पर क्राइम ब्रांच प्रभारी सतेंद्र सिंह यादव व प्रभारी कोतवाल नीरज शर्मा ने टीमों के साथ मुखबिर के बताए स्थान की घेराबंदी की। पुलिस जब बाइस ख्वाजा रोड पर चेकिंग कर रही थी तभी उन्हें नुमाइश चौराहे की ओर से एक युवक बाइक पर आता दिखाई दिया। पुलिस उसे रुकने का इशारा किया तो वह भागने लगा। पुलिस से अपने आप को घिरा देख बाइक सवार ने पुलिस पर फायर कर दिया। जवाब में पुलिस ने भी गोली चलाई। गोली बाइक सवार के पैर में लगी और वह गिर पड़ा। पुलिस ने उसे दबोच लिया। मुठभेड़ की जानकारी मिलने पर एसएसपी संतोष कुमार मिश्रा, एसपी सिटी राम यश सिंह, एसपी ग्रामीण राम बदन सिंह, सीओ सिटी वैभव पांडे के अलावा आसपास के थानों का फोर्स मौके पर पहुंच गया।
विज्ञापन


एसएसपी ने बताया कि मुठभेड़ में नितिन पुत्र राम रतन को पकड़ा गया है। नितिन नई बस्ती, राजपूत कालोनी का रहने वाला है। नितिन पर सराफा कारोबारी धर्मेंद्र सोनी के बेटे अर्पित की हत्या का मुख्य आरोपी है। वारदात के बाद से वांछित था उस पर पुलिस ने 25 हजार का इनाम घोषित किया था। नितिन के पास से पुलिस ने एक तमंचा, दो खोखा व तीन जिंदा कारतूस बरामद किए हैं। इसके अलावा एक बाइक भी मिली है। इसके बारे में पुलिस जानकारी कर रही है।  पुलिस बाइक के बारे में जानकारी कर रही है। नितिन को पुलिस ने जिला अस्पताल में भर्ती कराया है। गोली उसके पैर में लगी है। हत्या के दो आरोपी सचिन व कृष्णा को पहले ही पुलिस गिरफ्तार कर जेल भेज चुकी है। एसएसपी संतोष मिश्रा ने मुठभेड़ करने वाली टीम को 15 हजार रुपये इनाम देने की घोषणा की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
एसएसपी बोले, गोली का
जवाब गोली से दिया जाएगा

इटावा। सराफा कारोबारी के बेटे अर्पित की हत्या के मुख्य आरोपी की गिरफ्तारी पर एसएसपी ने अपराधियों को चेतावनी दी है। उन्होंने सख्त लहजे में कहा कि पुलिस पर फायरिंग करने वाले अपराधियों को गोली से ही जवाब दिया जाएगा।  बीते शनिवार कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला राम गंज निवासी सराफा कारोबारी धर्मेंद्र सोनी के पुत्र अर्पित की अपहरण के बाद हत्या कर दी गई थी। हत्या करने के बाद दस लाख की  फिरौती मांगी गई थी। इस संबंध में अर्पित के दोस्त नितिन उसके भाई सचिन के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई गई थी।

बाद में छानबीन के बाद कृष्णा का नाम भी प्रकाश में आया था। पुलिस ने सचिन व कृष्णा को गिरफ्तार कर लिया था। नितिन फरार था और अर्पित के परिजनों से फिरौती की मांग कर रहा था। पुलिस उसकी गिरफ्तारी के प्रयास में लगी थी। बुधवार को पुलिस को उसके घर आने की जानकारी मिली और पुलिस से घेराबंदी कर दी। अपने को पुलिस से घिर देख नितिन ने फायरिंग कर दी जवाबी में पुलिस ने भी गोलियां चलाईं। गोली नितिन के पैर में लगी और वह घायल होकर गिर पड़ा। पुलिस ने उसके गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने 72 घंटे में तीनों हत्यारों को गिरफ्तार कर लिया। एसएसपी संतोष मिश्रा ने बताया कि हत्या, लूट करने के जो अपराधी है उन्हें किसी भी कीमत पर बख्शा नहीं जाएगा। यदि वह पुलिस पर गोली चलाएगा तो उसका जवाब गोली से ही दिया जाएगा।

 
अर्पित के मोबाइल की तलाश जारी
हत्या के बाद अर्पित के पास से लूटा गया मोबाइल व बाइक अभी तक बरामद नही हुई है। अर्पित के मोबाइल से ही नितिन फिरौती की मांग कर रहा था। एसपी ग्रामीण राम बदन सिंह ने बताया कि नितिन से इस बारे में पूछताछ की जा रही है। जल्द ही मोबाइल का बाइक को बरामद कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed