फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   मौसेरे भाई को फंसाने के लिए किसान ने रची थी लूट की कहानी

मौसेरे भाई को फंसाने के लिए किसान ने रची थी लूट की कहानी

Wed, 22 Nov 2017 10:34 PM IST
Updated Wed, 22 Nov 2017 10:34 PM IST
विज्ञापन
मौसेरे भाई को फंसाने के लिए किसान ने रची थी लूट की कहानी
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

बकेवर। लवेदी थाना क्षेत्र में किसान के साथ हुई लूट की घटना फर्जी निकली। वादी ने अपने मौसी के लड़के को फंसाने के लिए लूट की साजिश रची थी।
ग्राम चंदपुरा निहाल सिंह निवासी किसान विनय सविता ने पुलिस को मंगलवार शाम को धान बेचकर आते समय 34 हजार रुपये दो बाइकों पर सवार अज्ञात बदमाशों द्वारा लूटे जाने की सूचना दी थी।
थानाध्यक्ष लवेदी अनिल यादव ने बताया कि जांच में लूट की घटना पूरी तरह फर्जी निकली। हालांकि मामला देर शाम पुलिस ने दर्ज कर लिया था। थानाध्यक्ष ने बताया कि मामले के किसान से जब पूछताछ की गई तो उक्त सारा मामला सामने आया। उन्होंने बताया कि पहले विनय छह लुटेरे बता रहा था फिर चार और इसके बाद तीन बताने लगा। इसमें एक का नाम अनिल भी बताया था। पुलिस ने अनिल को पकड़कर पूछताछ की तो पता चला वह विनय का मौसेरा भाई है। विनय की उससे रंजिश है। अनिल का फंसाने के लिए ही विनय ने लूट की फर्जी साजिश रची थी। धान बेचने के बाद विनय ने मंडी के बाहर गांव के ही अपने किसी परिचित को रुपये दे दिए थे। बाद में आकर लूट की झूठी सूचना दे दी। थानाध्यक्ष ने बताया कि मामले में वादी के विरुद्ध झूठी साजिश रचने व लूट की झूठी खबर देने के तहत कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन

वहीं बकेवर में हुई डेढ़ लाख की लूट के मामले को पुलिस संदिग्ध मान रही है। पुलिस वादी व रुपये देने वाले के मोबाइल फोन की काल डिटेल निकलवा रही है। सीओ भरथना विकास जायसवाल ने बताया कि मामले की पूरी छानबीन की जा रही है जल्द ही खुलासा किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


- मौसेरे भाई को फंसाने के लिए रची थी लूट की कहानी
- किसान से हुई लूट की घटना फर्जी निकली
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed