फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   जमीन हड़पने के लिए भाई ने ही कराई थी औसान की हत्या

जमीन हड़पने के लिए भाई ने ही कराई थी औसान की हत्या

Wed, 22 Nov 2017 10:34 PM IST
Updated Wed, 22 Nov 2017 10:34 PM IST
विज्ञापन
जमीन हड़पने के लिए भाई ने ही कराई थी औसान की हत्या
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

इटावा।
ऊसराहार थाना क्षेत्र के लखनऊ-आगरा एक्सप्रेस-वे पर औसान सिंह की हत्या कर फेंके गए शव के मामले का पुलिस ने खुलासा कर दिया है। हत्या जमीन हड़पने के लिए उसके भाई ने अपने साथियों के साथ कराई थी। बाद में मामले की दुर्घटना साबित करने के उद्देश्य से उसके शव को एक्सप्रेस वे पर फेंक दिया था। चोट के निशान पाए जाने पर पुलिस ने हत्या की रिपोर्ट दर्ज की थी। रिपोर्ट उसके ही भाई ने अज्ञात लोगों के खिलाफ दर्ज कराई थी। पुलिस ने छानबीन में पूरे मामले का खुलासा करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने हत्या में प्रयुक्त मारुति वैन को भी बरामद कर लिया है। पुलिस उसके भाई व तीन अन्य साथियों की तलाश कर रही है।
पुलिस लाइन में बुधवार को एएसपी जितेंद्र कुमार श्रीवास्तव ने पत्रकारों के सामने पकड़े गए आरोपी को पेश करते हुए बताया कि 27 अक्तूबर 2017 को एक्सप्रेस-वे पर एक युवक की हत्या कर उसके शव को फेंक दिया गया था। बाद में उसकी शिनाख्त कांकरपुर इटावा निवासी औसान सिंह यादव उर्फ महातिया के रूप में की गई थी। शिनाख्त होने के बाद उसके भाई सुखवीर सिंह उर्फ शैकीन ने ही अज्ञात लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई थी। जांच एसओ ऊसराहार देव प्रकाश रावत कर रहे थे। उन्हें जानकारी मिली कि उसकी हत्या में उसका भाई ही शामिल है। औसान सिंह की शादी नहीं हुई थी। उसकी 13 बीघा जमीन थी। जमीन को हथियाने के लिए सुखवीर ने अपने साथी इंद्रेश उर्फ बउया निवासी नगला लच्छी थाना बसरेहर, सौरभ, गटू उर्फ गटुआ निवासी नवलपुरा थाना चौबिया व गटू के मामा के लड़के सनी के साथ उसकी हत्या कर दी। अभियुक्तों ने उसे शराब पिलाने के बहाने से बुलाया। मारुति वैन में बैठकर सभी ने शराब पी। औसान सिंह को जब नशा हो गया तो अभियुक्तों ने गले में गमछा डाल दिया। शराब एवं बीयर की कांच की बोतलों से सिर में प्रहार करके उसकी हत्या कर दी। शव को वैन में रखकर उसे दुर्घटना का रूप देने के उद्देशय से एक्सप्रेस-वे पर फेंक दिया। पुलिस ने जब मामले की छानबीन की तो हत्या में किसी नजदीकी का हाथ होने की बात सामने आई। औसान सिंह काभाई सुखवीर सिंह ही इस मामले में वादी था। सुखबीर सिंह एवं उसके पुत्र सौरभ ने ही पूरी साजिश रची थी। दोनों की निगाह उसकी 13 बीघा जमीन पर थी। जमीन हथियाने के लिए ही हत्या कर दी। छानबीन के बाद पुलिस ने उसके साथी इंद्रेश को गिरफ्तार कर लिया। उसने पूरे घटना की जानकारी दी। उसकी निशानदेही पर हत्या में प्रयुक्त वैन को बकेवर थाना क्षेत्र के गांव अलियापुरा से बरामद कर लिया गया। बाकी चारों आरोपी फरार हैं। पुलिस उनकी तलाश कर रही है। इस घटना के खुलासे में सिपाही देवेंद्र की अहम भूमिका रही। एएसपी जितेंद्र श्रीवास्तव ने सिपाही को नगद पुरस्कार दिया। इस अवसर पर सीओ भरथना विकास जायसवाल के अलावा ट्रेनी सीओ राहुल पंाडे भी मौजूूद रहे।
विज्ञापन



- जमीन हड़पने के लिए भाई ने कराई थी औसान की हत्या
- औसान सिंह की हत्या का पुलिस ने किया खुलासा
- हत्या करने के बाद शव एक्सप्रेस वे पर फेंक दिया था
- पकड़े गए एक आरोपी ने बताया घटनाक्रम, चार आरोपी फरार























































































































































फोटो नं 14 एवं 15- ऊसराहार क्षेत्र में हुई हत्या का खुलासा करते हुए अपर पुलिस अधीक्षक जितेंद्र कुमार श्रीवास्तव एवं हत्या में प्रयुक्त हुई बरामद मारुति कार
विज्ञापन
विज्ञापन


फॉलोअप
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed