फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   पत्नी की हत्या में पति को मिली उम्रकैद

पत्नी की हत्या में पति को मिली उम्रकैद

Sat, 23 Sep 2017 10:27 PM IST
Updated Sat, 23 Sep 2017 10:27 PM IST
विज्ञापन
पत्नी की हत्या में पति को मिली उम्रकैद
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

इटावा।
एडीजे फास्ट ट्रैक कोर्ट उमेशचंद्र पांडे ने हत्या के मामले की सुनवाई करते हुए पति को दोषी करार दिया। अदालत ने पति को उम्रकैद और 50 हजार रुपये जुर्माने की सजा सुनाई।

अभियोजन पक्ष के अनुसार वादी हरिकेश यादव निवासी कठेरा गांव थाना दन्नाहार जिला मैनपुरी के अनुसार उसने अपनी पुत्री नेहा उर्फ लवली की शादी 9 मार्च 2008 को अहीरटोला जसवंतनगर निवासी यतेंद्र सिंह के साथ की थी। यतेंद्र ने दहेज में बोलेरो गाड़ी न मिलने पर उसकी पुत्री को 24 सितंबर 2013 को जलाकर मार डाला। रिपोर्ट 25 सितंबर 2013 को दर्ज हुई थी। सरकार की ओर से मुकदमे की पैरवी शासक ीय अधिवक्ता मु. जुबैर तैमूरी ने की। अभियोजन पक्ष की ओर से आठ गवाह प्रस्तुत किए गए। चूंकि अभियुक्त के विरुद्ध परिस्थितिजन साक्ष्य की कड़ी पूरी तरह मिली तथा अभियुक्त द्वारा किसी प्रकार का बचाव साक्ष्य नहीं प्रस्तुत किया गया। अदालत ने दोनों पक्षों की दलीलों को सुनने के बाद मृतका के पति को दोषी करार देते हुए सजा सुनाई।
विज्ञापन


- पत्नी की हत्या में पति को उम्रकैद
- एडीजे फास्ट ट्रैक कोर्ट का फैसला
- 50 हजार रुपये जुर्माना भी लगाया
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed