{"_id":"5c7036febdec22737e6b0c4b","slug":"201550857982-etawah-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"जमीन की रंजिश में जीजा साले पर जानलेवा हमला","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
जमीन की रंजिश में जीजा साले पर जानलेवा हमला
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
इटावा। बस स्टैंड चौराहा के पास जमीन की रंजिश में गुरुवार को जीजा और साले पर जानलेवा हमला किया गया। सूचना पर पहुंची पुलिस पुलिस ने जांच-पड़ताल के बाद एक पक्ष की तहरीर पर दूसरे के खिलाफ मामला दर्ज किया।
इटावा के एसडी फील्ड में रहने वाले अनुराग चौधरी उर्फ सौरभ ने पुलिस को बताया कि वह अपने बहनोई आदित्य मिश्रा उर्फ राजा के साथ कार से खाटू श्यामजी की यात्रा में शामिल होने के लिए जयपुर जा रहे थे। रात लगभग साढ़े 8 बजे जसवंतनगर चौराहे से लगभग एक किलोमीटर आगे लघुशंका के लिए रुके। इसी बीच वहां पर बाइक पर सवार तीन लोग पहुंचे। धमकाते हुए उनमें से एक ने गालीगलौज शुरू कर दी। कहा कि जान से मार दो इनकी वजह से प्लाट नहीं मिल पा रहा है। इस पर दूसरे साथी ने उन पर फायर कर दिया।
गोली बहनोई के सीधे हाथ से छूती निकल गई। वे जान बचाने के लिए चिल्लाते हुए गाड़ी में घुस गए। इस बीच हमलावर आगरा की ओर भाग निकले। प्रार्थी की तहरीर पर पुलिस ने श्यामकिशोर दुबे पुत्र अंबिका प्रकाश निवासी महराचुगी बजरिया रोड कोतवाली तथा उनके दामाद अभिषेक शुक्ला निवासी विश्नहरी पुरम महेरा पाठक के पास थाना फ्रेंड्स कॉलोनी तथा एक अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ मामला दर्ज किया है। पुलिस का कहना है कि दोनों पक्षों में प्लाट को लेकर विवाद चला है। इस पर जानलेवा हमला किया गया। मामले की जांच-पड़ताल जारी है।