फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   थाने के सूखे कुएं में रसोइया ने छलांग लगाकर दी जान

थाने के सूखे कुएं में रसोइया ने छलांग लगाकर दी जान

Tue, 05 Mar 2019 11:19 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 05 Mar 2019 11:19 PM IST
विज्ञापन
थाने के सूखे कुएं में रसोइया ने छलांग लगाकर दी जान
थाना चकरनगर परिसर के सूखे कुएं में मंगलवार देर शाम को एक प्राइवेट रसोइये ने छलांग लगाकर जान दे दी। वह थाने में खाना बनाने का काम करता था।
विज्ञापन



घरवालों का आरोप है कि पांच माह से उसे मानदेय नहीं दिया गया था। तंग आकर उसने खाना बनाना बंद कर दिया तो मंगलवार शाम को दो सिपाही उसे घर से ले गए। आरोप लगाया कि उसका उत्पीड़न किया गया तो तंग होकर उसने कुएं में छलांग लगा दी। खबर मिलते ही पुलिस प्रशासन के होश उड़ गये।



आनन-फानन सिपाहियों ने रसोइयों के शव को निकालकर जिला अस्पताल ले लाए लेकिन चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।


चकरनगर में रहने वाला औसाव अली का छोटा बेटा रौनक अली (25) खाना बनाने का काम करता है। पिता औसाव अली ने बताया कि रौनक की दोस्ती थाने के फॉलोअर से थी। उसके बाद वह थाने आने-जाने लगा।
विज्ञापन



पहले कभी-कभी और बाद में रौनक लगातार थाने में खाना बनाने का काम करने लगा। करीब पांच माह से रौनक थाने में खाना बनाने का काम कर रहा था लेकिन उसको निर्धारित मानदेय नहीं मिला। इसकी वजह से दो दिन से रौनक थाने नहीं गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


मां असगरी ने बताया कि शाम को पांच बजे थाने के दो सिपाही घर आये और रौनक को ले गए उसके बाद रौनक ने थाना परिसर के सूखे कूएं में छलांग लगाकर जान दे दी है।


पुलिस ने औसाव अली को बेटे रौनक के कुएं में गिरने की सूचना दी। उनकी किसी से दुश्मनी नहीं है। वहीं, सूत्रों की मानें तो रौनक के पैसे मांगने पर थाने की पुलिस ने उसे जमकर लताड़ लगाई।



इससे क्षुब्ध होकर उसने जान दे दी है। थाना प्रभारी चकरनगर गंगादास गौतम समेत तमाम पुलिस कर्मी घायल को लेकर जिला अस्पताल निकल गए है।

वहीं थाना चकरनगर में उपजिलाधिकारी चकरनगर इंद्रजीत सिंह समेत तहसीलदार व सर्किल का समस्त थाना इंचार्ज मौके पर थे। एएसपी रामबदन सिंह का कहना है कि पुलिस उत्पीड़न की बात सामने नहीं आई। रसोइये के कुएं में कूदने की सूचना मिली थी। इस मामले में बारीकी से पड़ताल की जा रही है। अगर कोई दोषी पाया जाता है तो सख्त कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed