{"_id":"5c5338c6bdec22578f2a8e46","slug":"171548957894-etawah-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्लॉट के लिए दिए रुपये हड़पे, मांगने पर धमकी","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
इटावा। जसवंतनगर थाने में एक व्यक्ति ने सात लोगों पर प्लॉट के दिए गए रुपये हड़पने व मांगने पर जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाते हुए रिपोर्ट दर्ज कराई है।
विज्ञापन
जसवंतनगर थाना क्षेत्र के शाहजहांपुर गांव निवासी बली राम ने दर्ज कराई रिपोर्ट में आरोप लगाया कि उसने कस्बा के मोहल्ला यादव नगर निवासी ग्रीश बाबू से प्लॉट का सौदा किया था। सौदा हो जाने के बाद उसने उसे 14 लाख रुपये भी दे दिए थे। उसने उसे प्लॉट का बैनामा नहीं किया। जब उसने बैनामा करने के किए कहा तो टकराते रहे। बाद में उसने प्लॉट देने से मना कर दिया। प्लॉट देने से मना करने पर जब उसने अपने रुपये वापस मांगे तो उसने इनकार कर दिया। पीड़ित बली राम की तहरीर पर पुलिस ने ग्रीश की तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की ब्रेकिंग अपडेट।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।