{"_id":"59b42f6d4f1c1bec7f8b5783","slug":"151504980845-etawah-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"व्हाट्स ऐप पर वायरल हो रहे वीडियो पर सैफई विवि ने दी सफाई","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
व्हाट्स ऐप पर वायरल हो रहे वीडियो पर सैफई विवि ने दी सफाई
Updated Sat, 09 Sep 2017 11:44 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
सैफई।
उप्र आयुर्विज्ञान विश्वविद्यालय में ऑक्सीजन गैस का सिलेंडर लिए मरीज के परिजन चले गए। इसका वीडियो वायरल हो गया। इस वीडियो पर सैफई आयुर्विज्ञान संस्थान ने सफाई दी है कि मरीज को जांच के बाद तत्काल भर्ती करने की सलाह दी गई थी, लेकिन परिजन मरीज को लेकर चले गए।
शिशु एवं बाल रोग विभाग के विभागाध्यक्ष प्रो. केएम शुक्ला ने व्हाट्सएप पर वायरल सिलेंडर के साथ 5 वर्षीय मरीज के संबंध में बताया कि मरीज का नाम मास्टर अंश है। मरीज मास्टर अंश की उम्र 5 वर्ष तथा उनके अभिभावक का नाम शालिनी शर्मा हैं। मरीज मास्टर अंश को संबंधियों द्वारा कानपुर के किसी प्राइवेट अस्पताल से 8 सितंबर को स्वाइन फ्लू की संभावना के साथ मेडिकल विश्वविद्यालय सैफई (यूपीयूएमएस) रेफर किया गया। रेफर मरीज मास्टर अंश के साथ उसके दो संबंधित जिसमें अभिभावक शालिनी शर्मा तथा एक अन्य व साथ में सिलेंडर लिए एक व्यक्ति सीधे शिशु एवं बाल रोग विभाग के वार्ड में शाम को 4:58 बजे आया। जिसको वार्ड में तैनात जूनियर रेजिडेंट डॉ. हारून सिद्दीकी एवं डॉ. कौशिक रे ने देखा। तत्काल भर्ती करने की सलाह दी। इसके बाद मरीज मास्टर अंश की अभिभावक शालिनी शर्मा ने निजी कारणों का हवाला देते हुए भर्ती कराने से इनकार कर दिया। मरीज मास्टर अंश को रिश्तेदार एवं सिलेंडर लिए व्यक्ति के साथ चले गए।
- ऑक्सीजन का सिलेंडर लिए मरीज के परिजन चले गए
- सैफई आयुर्विज्ञान अस्पताल का वीडियो वायरल
फोटो 32- मरीज मास्टर अंश की अभिभावक शालिनी शर्मा एवं अन्य के साथ।