फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   Accused of raping a minor girl arrested in an encounter; shot in the leg.

Etawah News: बालिका से दुष्कर्म का आरोपी पुलिस मुठभेड़ में गिरफ्तार, पैर में लगी गोली

Sun, 13 Sep 2026 12:02 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 13 Sep 2026 12:02 AM IST
विज्ञापन
Accused of raping a minor girl arrested in an encounter; shot in the leg.
फोटो 27::::मुठभेड़ में गिरफ्तार आरोपी। स्रोत पुलिस
जसवंतनगर (इटावा)। बलरई थाना क्षेत्र में नाबालिग से दुष्कर्म के आरोपी अजब सिंह को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। शुक्रवार रात हुई पुलिस मुठभेड़ के दौरान जवाबी फायरिंग में उसके बाएं पैर में गोली लगी। आरोपी पर सात सितंबर को एक बालिका से दुष्कर्म का आरोप है।
विज्ञापन

सात सितंबर को एक बालिका अपने घर से खेत की ओर जा रही थी। रास्ते में आरोपी अजब सिंह उसे मिला और कुछ खिलाने के बहाने अपने साथ ले गया। आरोपी ने बालिका को खेत में ले जाकर उसके साथ गलत काम किया। घटना की जानकारी मिलने के बाद परिजन ने पुलिस को सूचित किया था। पुलिस ने घटना के बाद आरोपी के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर तलाश शुरू कर दी थी।
विज्ञापन

शुक्रवार रात बलरई पुलिस टीम ब्राह्मणी देवी मंदिर चौराहे पर संदिग्ध व्यक्तियों की जांच कर रही थी। इसी दौरान पुलिस को सूचना मिली कि आरोपी पीहरपुर खरजा नहर के पुल के पास खड़ा है। यह पुल जमुना नदी की ओर जाने वाले रास्ते पर है। सूचना मिलते ही पुलिस ने मौके पर पहुंचकर घेराबंदी की। पुलिस को अपनी ओर आता देख आरोपी ने जान से मारने की नीयत से फायरिंग कर दी। जवाबी फायरिंग में अजब सिंह के बाएं पैर में गोली लगी और वह गिर पड़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन

थानाध्यक्ष आलोक कुमार और उनकी टीम ने उसे तुरंत गिरफ्तार कर लिया। तलाशी के दौरान उसके पास से 315 बोर का देसी तमंचा और कारतूस बरामद हुए। सीओ आयुषी सिंह ने बताया कि अजब सिंह के खिलाफ पहले भी कई मुकदमे दर्ज हैं। आरोपी को कोर्ट में पेश करने के बाद जेल भिजवा दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed