{"_id":"33-203124","slug":"Etawah-203124-33","type":"story","status":"publish","title_hn":"भाई के साथ जा रही युवती को ट्रक ने रौंदा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भाई के साथ जा रही युवती को ट्रक ने रौंदा
Etawah
Updated Sun, 26 Oct 2014 05:32 AM IST
विज्ञापन
इटावा। भैयादूज की खरीददारी कर लौट रहे भाई-बहन की बाइक में तेज रफ्तार ट्रक ने टक्कर मार दी। ट्रक के नीचे आने से बहन की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि भाई गंभीर रूप से घायल हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने भाई को अस्पताल में भर्ती कराया। हादसा वैदपुरा थाना क्षेत्र के कुनेरा बिजलीघर के पास हुआ।
वैदपुरा गांव निवासी अनुज कुमार अपनी बहन आराधना (23) के साथ बाइक से शुक्रवार की शाम बाजार करने इटावा आया था। दोनों भैयादूज की खरीददारी करने आए थे। बाजार से लौटते समय इटावा-सैफई हाइवे पर कुनेरा के पास तेजी से आ रहे ट्रक ने उनकी बाइक में टक्कर मार दी। टक्कर लगने से आराधना उछलकर ट्रक के नीचे आ गई। उसकी मौके पर ही मौत हो गई, जबकि भाई अनुज गंभीर रूप से घायल हो गए। मौके पर पहुंची पुलिस ने घायल अनुज को अस्पताल भिजवाया। इसके बाद पंचनामा भर युवती के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा।