{"_id":"671690a8b092ae44db06148c","slug":"two-constables-present-who-beat-up-the-bus-operator-etah-news-c-163-1-eta1001-124722-2024-10-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Etah News: बस संचालक को पीटने वाले दो आरक्षी लाइन हाजिर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Etah News: बस संचालक को पीटने वाले दो आरक्षी लाइन हाजिर
Mon, 21 Oct 2024 11:04 PM IST
आगरा ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
Updated Mon, 21 Oct 2024 11:04 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एटा। थाना जलेसर में तैनात दो पुलिसकर्मियों अजय और पवन को लाइन हाजिर किया गया है। दोनों पर आरोप है कि उन्होंने शराब के नशे में एक बस संचालक को पीटा और 1400 रुपये निकाल लिए।
मोहल्ला किला निवासी बस संचालक जितेंद्र सिंह ने थाने में तहरीर देकर बताया कि आगरा बस स्टैंड के पीछे 19 अक्तूबर को रात करीब 8:30 बजे अपने ऑफिस में बैठे हुए थे। जलेसर कोतवाली में तैनात पुलिसकर्मी अजय और पवन शराब के नशे में मेरे पास आए। कहा कि शराब के लिए पैसे दो। जब मना किया तो अजय ने गालियां देना शुरू कर दिया। इतना ही नहीं जमीन पर गिराकर बुरी तरह से पीटा। दोनों ने मिलकर मेरी जेब में रखे हुए 1400 रुपये निकाल लिए।
शोर-शराबा होने पर आसपास के लोगों को आता देखकर दोनों पुलिसकर्मी जान से मारने की धमकी देते हुए भाग गए। बस संचालक ने बताया कि रिपोर्ट लिखाने पहुंचा तो थाने में काफी देर तक इधर-उधर टहलाया गया और फैसले का दबाव भी बनाया गया। मामला बढ़ता देख कार्रवाई की गई है। सीओ जलेसर कृष्ण मुरारी दोहरे ने बताया कि थाने में तैनात दो आरक्षी शराब के नशे में पाए गए थे। इसलिए उनको लाइन हाजिर किया गया है।