फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   The thieves committed three crimes in one day

Etah News: टप्पेबाजों ने एक दिन में कर दीं तीन वारदात

Mon, 09 Dec 2024 10:38 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा Updated Mon, 09 Dec 2024 10:38 PM IST
विज्ञापन
The thieves committed three crimes in one day
जैथरा। इन दिनों कस्बा व आसपास क्षेत्रों में टप्पेबाजों का गिरोह सक्रिय है। रविवार को टप्पेबाजों ने तीन घटनाओं को अंजाम दे डाला।
विज्ञापन

कस्बा के मुख्य बाजार में गांव तिगरा निवासी किशोर सूरज अपनी दादी के साथ आया था। एक दुकान के पास बैग पीठ पर डाले एक युवक ने सूरज की दादी के पैर छू लिए। दादी दुकान पर अंदर समान खरीदने लगीं, तभी टप्पेबाज ने सूरज को बातों में उलझाकर उसकी साइकिल ले ली और फरार हो गया। सूरज समझता रहा कि वह दादी का परिचित है। जब काफी देर बाद नहीं लौटा तब टप्पेबाजी की हकीकत सामने आई।
दूसरी घटना में कस्बे का ही एक व्यक्ति एटा रोड पर मोबाइल से बात करता हुआ पैदल जा रहा था। तभी एक लड़के ने सामने से आकर उसके पैर छूकर कहा कि बुआ जी ठीक हैं? आज कल शादियों में उलझी हुई हैं। मैं भी तुम्हारे साथ बुआजी के पास ही चलता हूं। मुझे अपना मोबाइल दे दो, मैं अपने घर फोन कर आने के लिए मना कर दूं। इसके बाद मोबाइल मोबाइल पर बात करते हुए चलने लगा और पीछे से आई बाइक पर बैठकर चला गया।
विज्ञापन

तीसरे घटना में एक व्यक्ति जैथरा स्थित एटीम से रुपये निकाल रहा था। वहां पहले से मौजूद कुछ लोगों ने उस व्यक्ति से कहा कि आप कार्ड सही से नहीं लगा पा रहे, लाओ मैं लगाए देता हूं। टप्पेबाज ने फर्जी एटीएम कार्ड मशीन में फंसा दिया और कोड व पिन नंबर पूछ लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

कहा कि अभी सर्वर बिजी है थोड़ी देर में रुपया निकाल लेना। थोड़ी ही देर में टप्पेबाज ने किसी दूसरी मशीन से 9500 रुपये निकाल लिए। मोबाइल में मैसेज आने पर ठगी की जानकारी हुई। थाना प्रभारी शंभूनाथ सिंह ने बताया कि इस तरह की घटनाएं करने वालों को चिह्नित कर जल्द पकड़ा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed