{"_id":"6ab018517eec13753a002e97","slug":"woman-dies-after-falling-from-bike-while-trying-to-save-cattle-etah-news-c-163-1-eta1014-156959-2026-09-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Etah News: गोवंश को बचाने में बाइक फिसली, गिरकर महिला की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Etah News: गोवंश को बचाने में बाइक फिसली, गिरकर महिला की मौत
Sun, 20 Sep 2026 11:00 PM IST
आगरा ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
Updated Sun, 20 Sep 2026 11:00 PM IST
विज्ञापन
मृतका शिवानी का फाइल फोटो
एटा। अलीगंज मार्ग पर मंडी गेट के पास शनिवार रात हादसे में बाइक सवार महिला की मौत हो गई। अचानक गोवंश आने पर उसे बचाने के प्रयास में बाइक अनियंत्रित होकर सड़क पर फिसल गई। हादसे में महिला गंभीर रूप से घायल हो गई। पति ने उसे मेडिकल कॉलेज की इमरजेंसी पहुंचाया जहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई।
महिला की मौत के बाद मायके पक्ष के लोगों ने ससुरालियों पर हत्या की आशंका जताते हुए इमरजेंसी के बाहर शव रखकर हंगामा किया। करीब ढाई घंटे बाद पुलिस ने समझाकर शव को पोस्टमार्टम हाउस पहुंचाया। बागवाला थाना क्षेत्र के गांव मैनाठेर निवासी अजय ने बताया कि शनिवार रात करीब 8:30 बजे अपनी पत्नी शिवानी (21) और मां पूजन देवी के साथ पांच माह की बेटी किट्टू को बुखार की दवा दिलाने एटा आ रहे थे।
मंडी गेट के पास खराब सड़क पर अचानक बाइक के सामने गोवंश आ गया। उसे बचाने के प्रयास में बाइक अनियंत्रित होकर फिसल गई। हादसे में बाइक पर सवार शिवानी गंभीर रूप से घायल हो गईं। सूचना पर पहुंची डायल-112 पुलिस के साथ वह घायल शिवानी को मेडिकल कॉलेज की इमरजेंसी में लेकर आए। चिकित्सकों ने उपचार शुरू किया लेकिन रात करीब साढ़े दस बजे शिवानी की मौत हो गई।
विज्ञापन
-
भाई ने जताई हत्या की आशंका, ढाई घंटे रखा शव
महिला की मौत की सूचना पर मायके पक्ष के लोग मेडिकल कॉलेज पहुंच गए। मृतका के भाई उमेश ने आरोप लगाया कि उसकी बहन की मौत सामान्य हादसे में नहीं हुई है। उसने ससुराल पक्ष के लोगों पर हत्या की आशंका जताई। बताया कि शिवानी की शादी 20 अप्रैल 2025 को अजय के साथ हुई थी। शनिवार को मायके गई और वहां धुमरी कस्बा मं किट्टू को दिखाया था, मगर स्वास्थ्य लाभ न होने पर एटा लेकर आ रही थी।
मायके पक्ष के लोगों ने महिला की मौत के कारणों की जांच और कार्रवाई की मांग को लेकर शव इमरजेंसी के गेट के बाहर रख दिया। परिजन काफी देर तक पुलिस से कार्रवाई की मांग करते रहे। करीब ढाई घंटे तक चले हंगामे के बाद पुलिस ने उन्हें समझाकर शांत कराया।
-
वर्जन-
प्रथम दृष्टया महिला की मौत सड़क हादसे में होना प्रतीत हो रहा है। शव का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट और जांच में सामने आए तथ्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
कीर्तिका सिंह, सीओ सिटी