{"_id":"6ab0183fc07c0e6b8d079cdb","slug":"uncle-and-niece-injured-in-attack-with-a-baank-sickle-like-weapon-etah-news-c-163-1-eta1003-156940-2026-09-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Etah News: बांक से हमलाकर चाचा-भतीजी को घायल किया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Etah News: बांक से हमलाकर चाचा-भतीजी को घायल किया
Sun, 20 Sep 2026 11:00 PM IST
आगरा ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
Updated Sun, 20 Sep 2026 11:00 PM IST
विज्ञापन
अलीगंज। जसरथपुर थाना क्षेत्र के गांव नगला सरदार में एक युवक ने बांक से हमलाकर चाचा-भतीजी को घायल कर दिया। हमले में घायल दोनों को मेडिकल कॉलेज भेजा गया है।
नगला सरदार के बंटी ने बताया कि शनिवार दोपहर को गांव का एक युवक उनके घर में घुस आया था। शाम करीब सात बजे उनकी गली से गुजरते समय उस युवक से बंटी ने घर आने का कारण पूछा। जिस पर बंटी का युवक से विवाद हो गया। मामले के तूल पकड़ने पर युवक ने बांक से बंटी के भाई अनुज पर हमलाकर दिया।
बीच बचाव करने पहुंची बंटी की बेटी अनी के आने पर युवक ने उस पर भी हमला कर दिया। हमलावर युवक पर कार्रवाई किए जाने के लिए बंटी ने थाना पुलिस को तहरीर दी है। क्षेत्राधिकारी राजेश सिंह ने कहा मामले की जांच कराई जा रही है। जांच के बाद प्राथमिकी दर्ज कर युवक पर कार्रवाई की जाएगी।