{"_id":"6695591d09405c624c0221f7","slug":"precious-professionals-were-beaten-up-in-a-procession-that-came-from-pipariyabad-etah-news-c-163-1-sagr1018-119819-2024-07-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Etah News: फिरोजाबाद से आई बरात में दूल्हे के भाइयों के पीटा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Etah News: फिरोजाबाद से आई बरात में दूल्हे के भाइयों के पीटा
Mon, 15 Jul 2024 10:45 PM IST
आगरा ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
Updated Mon, 15 Jul 2024 10:45 PM IST
विज्ञापन
एटा। कोतवाली नगर क्षेत्र के शिकोहाबाद रोड स्थित प्रेम गंगा गेस्ट हाउस में फिरोज़ाबाद जिले के जसराना थाना क्षेत्र के गांव पछाया निवासी प्रदीप की बरात रविवार रात आई थी। बारातियों ने बताया कि बरात चढ़ने के दौरान कुछ अराजक लोग बार-बार शामिल हो रहे थे। जिस पर उनको भगा दिया गया।
बताया कि इसी बात से आक्रोशित होकर उन लोगों एक दर्जन से अधिक अपने साथी बुला लिए। लाठी-डंडों से गेस्ट हाउस के बाहर खड़े लोगों पर हमला कर दिया। जिसमें दूल्हे के भाई कुलदीप, अमन व बरात में शामिल होने आए गांव के ही धर्मपाल व शिवा गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को बरातियों द्वारा मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया। जहां से उपचार के बाद अपने घर चले गए।
कोतवाली नगर प्रभारी अरुण पवार ने बताया की मामला संज्ञान में आते ही पुलिस मौके पर भेजी थी। झगड़ा बराती व घरातियों में आपसी विवाद होने के बाद हुआ था। मामले में अभी तक कोई तहरीर प्राप्त नहीं हुई है। अगर तहरीर मिलती है तो कार्रवाई की जाएगी।