{"_id":"7da6efc05ffeb2f06723c4bb96508887","slug":"on-powerhouse-hundred-kva-transformer-fire-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बिजलीघर पर सौ केवीए के ट्रांसफार्मर में आग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बिजलीघर पर सौ केवीए के ट्रांसफार्मर में आग
ब्यूरो अमर उजाला, एटा
Updated Sun, 10 May 2015 11:07 PM IST
विज्ञापन
गंगनपुर स्थित बिजली घर पर 100 एमवीए के ट्रांसफार्मर में लगी आग के बाद हड़कंप मच गया। सूचना पर पहुंची फायर बिग्रेड की घंटों की मशक्कत के बाद आग पर नियंत्रण पाया गया। इस दौरान पूरे क्षेत्र की आपूर्ति बाधित रही।
चढ़ते तापमान एवं बढ़ते लोड के चलते जर्जर उपकरण दम तोड़ रहे हैं। गंगनपुर स्थित बिजलीघर पर रविवार को ऐसी ही घटना के बाद बड़ा हादसा होते-होते बच गया। ढाई बजे के बाद अचानक कंट्रोल केबल में लगी आग ट्रांसफार्मर तक पहुंच गई और 100 एमवीए क्षमता का ट्रांसफार्मर धू धू कर जलने लगा।
यहां रखे 105 एमवीए के ट्रांसफार्मर ने भी आग पकड़ ली। सूचना पर पहुंची फायर बिग्रेड ने दो घंटे से अधिक की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। इस दौरान बिजली घर से मिलने वाली पूरी आपूर्ति ठप रही। इसके बाद हुई मरम्मत के बाद आपूर्ति सुचारु हो सकी। लोगों में भी दहशत रही।