Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   New Energy-Efficient Heaters and Portable Geysers Hit Agra Markets Ahead of Winter

कम बिजली खर्च, ज्यादा गर्माहट: सर्दी से पहले बाजार में आए मूविंग हीटर और पोर्टेबल गीजर, जानें खासियत

Sat, 21 Nov 2026 11:35 AM IST
Dhirendra Singh अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा Published by: Dhirendra Singh Updated Sat, 21 Nov 2026 11:35 AM IST
सार

सर्दी की दस्तक के साथ आगरा के बाजारों में मूविंग हीटर, पोर्टेबल गीजर और सन हीटर जैसे नए तकनीक वाले इलेक्ट्रिक उपकरणों की खरीदारी शुरू हो गई है।
 

विज्ञापन
New Energy-Efficient Heaters and Portable Geysers Hit Agra Markets Ahead of Winter
इलेक्ट्रिक आइटम, आगरा - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

सर्दी ने दस्तक दे दी है। इससे बचने के लिए बाजार भी सजा हुआ है। इस बार नई तकनीकी के लेटेस्ट आइटम आए हैं। ये बिजली का बिल भी कम बढ़ाएंगे और सर्दी से बचाव भी करेंगे। अभी बाजार में मूविंग हीटर और कॉम्पैक्ट इलेक्ट्रिक गीजर की खरीदारी शुरू हो गई है। व्यापारियों का इस बार इलेक्ट्रिक बाजार के बंपर बिक्री की संभावना जता रहे हैं।
विज्ञापन


आगरा इलेक्ट्रिक कांट्रेक्टर्स एंड मर्चेंट्स एसोसिएशन के महामंत्री राकेश गुप्ता ने बताया कि बिजली का खर्च अधिक होने के कारण कंपनियों ने लेटेस्ट तकनीकी वाले इलेक्ट्रिक उपकरण बाजार में उतारे हैं। इसमें इलेक्ट्रिक गीजर, मूविंग हीटर, सन हीटर, पानी गर्म करने वाली रॉड समेत कई आइटम आए हैं। कॉम्पैक्ट या पोर्टेबल इलेक्ट्रिक गीजर किचन या बाथरूम में लगा सकते हैं। यहां तक कि इसे ट्रैवलिंग के दौरान भी साथ रख सकते हैं। मूविंग हीटर की भी बिक्री होने लगी है। ये टेबल फैन की तरह घूमकर पूरे कमरे का तापमान बढ़ाएगी। इसे एक स्थान पर रोक भी सकते हैं। ऐसे ही सन हीटर ज्यादा ठंड में भी कारगर है। ये बिजली की कम खपत वाले उपकरण हैं।
विज्ञापन


एसोसिएशन के अध्यक्ष मुकेश गुप्ता ने बताया कि ओवन, इंडक्शन, गैस गीजर, एयर फ्रायर की भी मांग बढ़ने लगी है। ठंड और बढ़ने पर इनकी बिक्री और बढ़ेगी। शादी-समारोह में उपहार देने के लिए भी इनकी खूब खरीद हुई है। दिवाली से ही इनकी मांग होने लगी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


लेटेस्ट तकनीकी के आइटम की खरीद अधिक
अध्यक्ष फेडरेशन ऑफ उद्योग व्यापार एसोसिएशन हरेश अग्रवाल ने बताया कि इलेक्ट्रिक सामान की खरीद बढ़ रही है। बाजार में लोग लेटेस्ट तकनीक वाले इलेक्ट्रिक उपकरणों की खरीद कर रहे हैं। कई ऐसे भी हैं, जो ठंड बढ़ने पर आइटम के दाम न बढ़ जाएं, इसके लिए पहले से ही खरीद कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed