फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   Lokbandhu Rajnarayn

सपाइयों ने लोकबंधु राजनारायण की पुयतिथि मनाकर लिया संकल्प-फोटो

Thu, 31 Dec 2020 11:00 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Thu, 31 Dec 2020 11:00 PM IST
विज्ञापन
Lokbandhu  Rajnarayn
पार्टी कार्यालय पर लोकबंधु राजनारायण की मूर्ति पर माल्यार्पण करते सपा पदाधिकारी ।संवाद - फोटो : ETAH
एटा। लोकबंधु राज नारायण की 34वीं पुण्यतिथि सपाइयों की ओर से पार्टी कार्यालय पर मनाई गई और एक गोष्ठी आयोजित कर 2022 में सपा सरकार बनाने का संकल्प लिया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष परवेज जुबैरी ने की और संचालन जिला महासचिव भूपेंद्र प्रजापति ने किया।
विज्ञापन

जिलाध्यक्ष परवेज जुबैरी ने कहा कि जंग-ए-आजादी की लड़ाई के नायक और समाजवादी आंदोलन के संघर्षशील व जुझारू नेता थे राज नरायण। लोकप्रियता के चलते पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी को लोकसभा चुनाव में रायबरेली से हराने का काम किया और अनेकों बार जेल गए।
विज्ञापन

पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष जुगेंद्र सिंह यादव ने कहा कि लोकबंधु राज नारायण ने आजादी की लड़ाई में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई और समाजवादी आंदोलन को धार देकर गति दी थी। जिला उपाध्यक्ष रंजीत सिंह यादव ने कहा कि लोक बंधु राज नारायण को सच्ची श्रद्धांजलि तब होगी जब हम लोग मिलकर आने वाले समय में देश और प्रदेश में समाजवादी पार्टी की की सरकार बनाएंगे। जिला उपाध्यक्ष तहसीलदार सिंह बघेल राकेश यादव जसवीर सिंह यादव जमशेद आलम ने अपने संबोधन में कहा कि संघर्ष की प्रतिमूर्ति लोक बंधु राज नारायण के जीवन से हम लोगों को सीख लेने की आवश्यकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस मौके पर जिला सचिव कृपा शंकर सविता, फईमुद्दीन वारसी, अनिल कुमार सागर, महिला सभा जिलाध्यक्ष डॉ. राजकुमारी धनगर, आकाश यादव एड, सत्यवीर सिंह दिवाकर, संदीप यादव, कौश्लेंद्र यादव, आलोक यादव एड, शीला प्रजापति, सतेन्द्र यादव, युनुस अली, अफसर अली, श्रवण कुमार कश्यप, अविनाश यादव, गौरव प्रजापति, मेहबूब अली, अमर सिंह कुशवाह, अजयवीर सिंह यादव, आजम खान आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed