फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   List of nominated councilors of all bodies released

Etah News: सभी निकायों के मनोनीत सभासद की सूची जारी

Tue, 17 Mar 2026 11:58 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा Updated Tue, 17 Mar 2026 11:58 PM IST
विज्ञापन
List of nominated councilors of all bodies released
एटा। निकाय चुनाव के तीन साल बाद शासन ने निकायों के मनोनीत सभासदों की सूची सोमवार की देर रात जारी कर दी गई। नगर पालिकाओं में पांच और नगर पंचायतों में तीन-तीन सभासद मनोनीत किए गए हैं। सोशल मीडिया पर सूची आते ही मनोनीत सभासदों को बधाई देने का क्रम शुरु हो गया। मनोनीत सभासद मंगलवार को संगठन के शीर्ष पदाधिकारी एवं विधायकों का आभार व्यक्त करने पहुंचे।
विज्ञापन

नगर पालिका परिषद एटा में पूर्व सभासद उमाकांत चतुर्वेदी, अर्चना सक्सेना डॉली, राहुल वाष्ण्रेय बॉबी, पूनम देवी, विशाल वाल्मीकि को मनोनीत किया गया है। पूनम देवी भाजपा के पुराने कार्यकर्ता मुकेश राजौरिया की पत्नी हैं। जलेसर में जयपाल कुशवाह, लोकेंद्र दत्त पाठक, विराज जैन, रवेंद्र सिंह, दिलीप वाष्ण्रेय सभासद मनोनीत हुए हैं। मारहरा नगर पालिका में अशोक सक्सेना, अनिल दिवाकर, अंकित वाल्मीकि, कालीचरन जाटव, प्रवीना देवी को मनोनीत किया गया है।
विज्ञापन

अलीगंज में संगीता, अवधेश कश्यप, विजय गुप्ता, जसवीर वाल्मीकि, मनोज कोरी सभासद मनोनीत हुए हैं। नगर पंचायत सकीट में लक्ष्मण शाक्य, विपिन दीक्षित, दामोदर जाटव को मनोनीत किया गया है। जैथरा में सुनीता पांडेय, सुरेश कठेरिया, सतीश राठौर मनोनीत हुए हैं। राजा का रामपुर में रामलड़ैते, उमेश आवासी, संजीव कुमार मनोनीत हुए हैं। अवागढ़ में वेदप्रकाश कठेरिया, नीतेश गुप्ता, किरन देवी मनोनीत हुई हैं। निधौली कलां में ब्रजेश चक, विमल जैन, रामकिशन और मिरहची में अरविंद गुप्ता, दिव्यांशु साहू, भानुप्रताप को सभासद पर पर मनोनीत किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन




अवागढ़ मेंं मनोनीत सभासदों का स्वागत
अवागढ़। भारतीय जनता पार्टी की ओर से जनपद एटा की नगर पंचायत अवागढ़ में तीन सभासदों को मनोनीत किया गया है। इनमें वेदप्रकाश कठेरिया, नीतेश गुप्ता तथा किरन देवी शामिल हैं। पार्टी नेतृत्व द्वारा इन नामों को स्वीकृति मिलने के बाद समर्थकों ने खुशी जताई और उनका स्वागत कयया।




मनोनीत सभासदों का विधायक ने किया सम्मान

मारहरा। नगर पालिका में शासन की ओर से मनोनीत किए गए सभासदों का मंगलवार को स्वागत किया गया। इस दौरान मारहरा विधायक वीरेंद्र सिंह लोधी ने पटका पहनाकर सम्मान किया। मनोनीत सभासद अशोक सक्सेना, अनिल कुमार दिवाकर, अंकित वाल्मीकि, कालीचरन जाटव एवं प्रवीना शामिल हैं। विधायक ने कहा कि शासन ने सक्रिय कार्यकर्ताओं में से चुनाव कर सभासद पद के लिए चयन किया गया है। इस दौरान राहुल भारद्वाज, अक्षत राठी, भूदेव सिंह लोधी, वेदप्रकाश आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed