फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   jaiathrra, health

जहां देखों वहां बीमार ही बीमार, विभाग नहीं कर पाया कंट्रोल

Wed, 09 Oct 2019 11:00 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Wed, 09 Oct 2019 11:00 PM IST
विज्ञापन
jaiathrra, health
जिला क्षयरोग के अस्पताल में प्रेसवार्ता करते चिकित्सक- अमर उजाला - फोटो : ETAH
एटा, जैथरा। जिले में संक्रामक रोग फैल रहा है। लोग मलेरिया, वायरल व डेंगू की चपेट में आ रहे हैं। आलम जैंथरा क्षेत्र के गांव रूपधनी के अधिकांश घरों में लोग बीमार हैं। अब तक यहां बुखार से पीड़ित दो मरीजों की मौत हो चुकी है। ग्रामीणों का कहना है स्वास्थ्य विभाग ने फॉगिंग नहीं कराई है कैंप अभी तक नहीं लगाया है।
विज्ञापन

जैथरा ब्लाक के गांव रूपधनी में 2500 के करीब आबादी है। यहां एक माह से संक्रामक बीमारियां फैली हुई हैं। मलेरिया, वायरल बुखार, डेंगू व पेट दर्द से लोग पीड़ित हैं। स्वास्थ्य विभाग ने फॉगिंग तक नहीं कराई। न ही बुखार से पीड़ित मरीजों के गांव में कोई पहुंचा है। वहां के लोग झोलाछाप से इलाज करा रहे हैं। कई मरीजों का आगरा में इलाज चल रहा है। कुछ का इलाज एटा के नर्सिंग होम में चल रहा है। गांव निवासी कृष्णा व शकुंतला की दस दिन पूर्व बुखार से मौत हो चुकी है।
विज्ञापन

ग्रामीण सुधार के घर में छह सदस्यों को बुखार आ रहा है। स्वास्थ्य विभाग की ओर से कोई इंतजाम नहीं किया गया है।
गांव निवासी दीपक, नीलू, छाया व सावित्री डेंगू से पीड़ित हैं। इनका आगरा के नर्सिंग होम में इलाज चल रहा है।
इनको है मलेरिया
अरुण, आदित्य, शीला, ज्योती, सतीश। इनका इलाज एटा के नर्सिंग होम में चल रहा है। 12 और लोग हैं जिन्हें मलेरिया है लेकिन विभाग की टीम नहीं पहुंची।
फार्मासिस्ट के हवाले रहता स्वास्थ्य केंद्र
नवीन प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में संसाधनों का अभाव है। यहां न डाक्टर बैठते हैं और न ही मरीजों को दवा मिलती है। एक फार्मासिस्ट व एएनएम यहां पहुंचने वाले मरीजों को दवा देते हैँ। स्वास्थ्य केंद्र भी सप्ताह में दो-तीन दिन ही खुलता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रूपधनी की नालियां चोक
रूपधनी में सड़कें तो बनी हैं लेकिन क्षेत्र की नालियां चोक हैं। इसके चलते गांव की नालियों में गंदा पानी भरा रहता है। मच्छरों की भरमार रहती है।
लोगों का कहना
गांव निवासी राकेश कहना है, गांव में रोग फैलने की जानकारी स्वास्थ्य विभाग को दी गई, लेकिन किसी अधिकारी ने इस ओर कोई ध्यान नहीं दिया।
- सुधीर दिवाकर का कहना है नवीन स्वास्थ्य केंद्र तीन दिन ही खुलता है उसमें भी चिकित्सक नहीं बैठते है। इसके चलते लोग परेशान हैं।
- मोहर सिंह राठौर ने बताया गांव में रोग फैलने के बाद दवा छिड़काव के लिए अधिकारियों से कहा गया ,लेकिन गांव में दवा का छिड़काव नहीं कराया गया।
- अमरीश यादव ने बताया गांव के 80 फीसदी लोग बीमारियों से पीड़ित हैं। स्वास्थ्य विभाग का इस ओर कोई ध्यान नहीं है।
रूपधनी गांव की जानकारी मंगलवार को मिली थी। टीम भेजकर वहां फॉगिंग कराई है। इसके साथ ही गांव में कैंप लगाकर दवा वितरित कराई जाएगी।
डॉ. हरप्रसाद, जिला मलेरिया अधिकारी।
तेज बुखार से किसान की मौत
कासगंज/ पटियाली। कसबा में संक्रामक रोग ने लोगों को परेशान कर दिया है। देवराज (52) निवासी नरदोली को मंगलवार को तेज बुखार आ गया। परिजन उसको लेकर गांव के निजी चिकित्सक के पास गए, चिकित्सक ने बाहर ले जाने की सलाह दी। परिजन देवराज को लेकर गंजडुंडवारा निजी चिकित्सक के पास गए वहां भी इलाज नहीं मिलने पर बरेली पमें भर्ती करा दिया लेकिन उपचार शुरू होने से पहले ही मंगलवार को उसकी मौत हो गई। पिछले 20 दिनों में ही पांच लोगों की मौत बुखार से हो चुकी है।
250 मरीजों का हो रहा रक्त परीक्षण
कासगंज। बुधवार को 880 मरीज जिला अस्पताल पर पहुंचे, जिसमें 250 मरीज बुखार से पीड़ित थे इनका रक्त परीक्षण कराया गया। इसके अलावा 90 मरीज डायरिया, 120 मरीज सांस की बीमारी के मिले। 420 अन्य बीमारियों से पीड़ित रहे। जिला अस्पताल पर हर रोज 200 से 250 मरीजों का रक्त परीक्षण हो रहा है।
फार्मासिस्ट के सहारे हुआ इलाज
कासगंज। जिला अस्पताल में बुधवार को फार्मासिस्ट मरीजों का इलाज कर रहे थे। जिला अस्पताल में चिकित्सकों के पद तो 34 हैं, लेकिन तैनाती काफी कम है। आठ चिकित्सक अब तक तैनात थे। जिसमें से संविदा के दो चिकित्सक त्यागपत्र देकर चले गए। जबकि एक चिकित्सक की पिछले दिनों मौत हो गई। बुधवार को बाल रोग, अस्थिरोग विशेषज्ञ ही अपने कक्ष में बैठे मिले। जबकि दो कक्ष में फार्मासिस्ट मरीज देखते मिले।

जिले में बुखार से मौत के मामले
18 सितंबर भरगैन में युवक की मौत
23 सितंबर सोरों में बालिका की मौत
29 सितंबर सोरों में बुजुर्ग की मौत
7 अक्तूबर भरगैन में महिला की मौत
9 अक्तूबर पटियाली में युवक की मौत
इस समय बच्चों में संक्रामक रोग अधिक फैल रहे हैं। इसलिए विशेष सावधानी बरतने की आवश्यकता है। बुखार आने पर लापरवाही न बरतें।
- डॉ. दिनेश, बाल रोग विशेषज्ञ

जैथरा में फैला बीमारी का प्रकोप घर विछी खटीयों पर पड़े मरीज- अमर उजाला

जैथरा में फैला बीमारी का प्रकोप घर विछी खटीयों पर पड़े मरीज- अमर उजाला- फोटो : ETAH

एसबीआई के पास बुक चड़ाने वाली मशीन पर कतार में खड़े लोग- अमर उजाला

एसबीआई के पास बुक चड़ाने वाली मशीन पर कतार में खड़े लोग- अमर उजाला- फोटो : ETAH

कृषि विभाग पर रजिस्ट्रेशन कराने को कतार में खड़े लोग- अमर उजाला

कृषि विभाग पर रजिस्ट्रेशन कराने को कतार में खड़े लोग- अमर उजाला- फोटो : ETAH

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed