फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   electicity bill arrears

राजस्व नहीं वसूला तो कर्मचारियों को नहीं मिलेगा वेतन

Tue, 08 Oct 2019 11:18 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Tue, 08 Oct 2019 11:18 PM IST
विज्ञापन
electicity bill arrears
एटा। कम राजस्व वसूली से विद्युत अधिकारी कर्मचारियों के वेतन भत्तों पर संकट बढ़ गया है। तीन महीने बाद भी भुगतान नहीं हो रहा। ऐसे में हर माह जिले में साढ़े चार करोड़ रुपये का एरियर बढ़ रहा है।
विज्ञापन

विद्युत उपभोक्ताओं की उदासीनता विद्युत कर्मियों पर भारी पड़ रही है। जिले में तैनात पांच सौ से अधिक संविदा कर्मियों-पूर्व सैनिक आर्थिक संकट में हैं। कम राजस्व वसूली के चलते इन्हें तीन माह बाद भी वेतन-भत्ते नहंी मिल रहे। अधिकारियों का कहना है कि जिले से मिलने वाला आधा अधूरा राजस्व बिजली कंपनियों को भुगतान हो जाता है। जबकि जिले में हर माह साढ़े चार करोड़ रुपये से अधिक का एरियर बढ़ जाता है। इसके चलते लक्ष्य एवं थ्रो रेट भी नहीं बढ़ता।
विज्ञापन

जिले के एक लाख 84 हजार 400 विद्युत उपभोक्ताओं में शहरी खंड के 28046, ग्रामीण खंड प्रथम के 76917 एवं द्वितीय के 79437 विद्युत उपभोक्ता शामिल हैं। इन पर हर माह साढ़े चार करोड़ से अधिक का एरियर बढ़ जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

अच्छी विद्युत व्यवस्थाओं के लिए बिजली चोरी रोकने के साथ राजस्व वसूली बढ़ाना होगा। कम वसूली के चलते विभागीय कर्मियों को वेतन, भत्ते नहीं मिल पा रहे। तीन माह बाद भी सैकड़ों संविदा कर्मी खाली हाथ हैं।
आरबी राय, सोपाली सिंह अधिशासी अभियंता
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed