फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   dead body of young man reached home 18 days after marriage

UP: शादी के 18 दिन बाद घर पहुंची युवक की लाश...बस की चपेट में आने से हुआ हादसा, परिवार में मचा चीत्कार

Mon, 19 May 2025 07:23 PM IST
अरुन पाराशर संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा Published by: अरुन पाराशर Updated Mon, 19 May 2025 07:23 PM IST
सार

अलीगंज रोड स्थित कंसुरी गांव के पास बाइक सवार युवक बस की चपेट में आने से गंभीर रूप से घायल हो गया। मेडिकल काॅलेज में चिकित्सकों ने युवक को मृत घोषित कर दिया।

विज्ञापन
dead body of young man reached home 18 days after marriage
मृतक का फाइल फोटो। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

एटा के थाना बागवाला क्षेत्र में गांव कंसुरी के पास बस की चपेट में आने से एक बाइक सवार युवक की मौत हो गई। युवक जैथरा में किसी रिश्तेदार को छोड़कर घर लौट रहा था, तभी रास्ते में दुर्घटना का शिकार हो गया। 18 दिन पूर्व ही उसकी शादी हुई थी।
विज्ञापन


गांव खड़ौआ निवासी दिनेश चंद्र ने बताया कि रविवार की शाम बेटा कुलदीप (31) बाइक से जैथरा में किसी रिश्तेदार के बीमार बालक को छोड़ने गया था। वहां से देर शाम घर लौट रहा था। जैसे ही गांव से कुछ दूरी पर अलीगंज रोड स्थित कंसुरी गांव के पास पहुंचा, बस की चपेट में आने से गंभीर रूप से घायल हो गया।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें-UP: शादी से इंकार पर पिता ने की बर्बरता..फंदे पर लटकी मिली बेटी, फिर लाश के साथ किसा ऐसा सलूक; सहम गई मां
विज्ञापन
विज्ञापन

स्थानीय लोगों ने पुलिस और परिजन के सूचित करते हुए उसे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बागवाला पहुंचाया। परिजन स्वास्थ्य केंद्र पर पहुंचे तो चिकित्सक ने प्राथमिक उपचार के बाद हालत गंभीर देखते हुए मेडिकल कॉलेज के लिए रेफर कर दिया। यहां चिकित्सक ने कुलदीप को मृत घोषित कर दिया। 

परिजन में चीख-पुकार मच गई। दिनेश ने बताया कि मात्र 18 दिन पूर्व ही बेटे की शादी हुई थी। घटना के बाद घर में मातम पसर गया है और पुत्रवधू व अन्य लोगों का रो-रोकर बुरा हाल है। यह भी बताया कि बेटा हेलमेट नहीं लगाया था। लगाए होता तो शायद जान बच जाती।

ये भी पढ़ें-UP: आगरा से बरेली तक एक्सप्रेस-वे, 2.5 घंटे में होगा सफर, इन जिलों से होकर गुजरेगा; आसमान छुएंगे जमीनों के दाम
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed