{"_id":"5914a2394f1c1b2d3f851d8c","slug":"six-robber-arrested-tractor-recovered","type":"story","status":"publish","title_hn":"अलीगढ़ से लूटे गए ट्रैक्टर सहित छह गिरफ्तार","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
अलीगढ़ से लूटे गए ट्रैक्टर सहित छह गिरफ्तार
ब्यूरो, अमर उजाला एटा
Updated Thu, 11 May 2017 11:11 PM IST
विज्ञापन
क्राइम
- फोटो : demo
विज्ञापन
अलीगढ़ से लूटे गए ट्रैक्टर सहित छह बदमाशों को पिलुआ पुलिस और स्वाट टीम ने मुठभेड़ के दौरान दबोच लिया। हत्थे चढ़े युवकों के पास से ट्रैक्टर के साथ तमंचे, कारतूस भी मिलने का दावा पुलिस ने किया है। हालांकि अंतर्जनपदीय इस गिरोह का एक सदस्य भागने में भी सफल रहा।
एसएसपी सत्यार्थ अनिरूद्ध पंकज ने बताया कि अलीगढ़ के विजयगढ़ थाने के गांव नगला केशिया निवासी विजेंद्र सिंह 23 अप्रैल को ट्रैक्टर में गेहूं भरकर मथुरा के कस्बा राया गया था। बीज गोदाम में गेहूं उतारने के बाद लौट रहा था, तभी अलीगढ क्षेत्र के गांव रामनगर के पास बोलेरो सवार बदमाशों ने ट्रैक्टर लूट लिया था। चालक की पिटाई की।
उसे बांधकर जलेसर क्षेत्र के गांव नगला लोकिया के समीप फेंक गए थे। बुधवार की रात बदमाश ट्रैक्टर को बेचने के लिए जा रहे थे, तभी अर्थरा नहर पटरी के पास पुलिस से मुठभेड़ हो गई। इस दौरान पुलिस ने छह बदमाशों को पकड़ लिया, जबकि उनका एक साथी भाग निकला। बदमाशों ने बताया कि लूटे गए ट्रैक्टर का सौदा इटावा में एक लाख रुपये में हुआ था।
विज्ञापन
हत्थे चढ़े बदमाशों में भूरी सिंह निवासी बछगांव, अजय निवासी धौकल, गौरव निवासी कछपुरा थाना नारखी, गोविंद निवासी कंथरी थाना शिकोहाबाद, मुकेश निवासी नगला तुर्सी थाना जसराना जिला फिरोजाबाद, सुनील निवासी पाली थाना भरतना जिला इटावा हैं।
फरार बदमाश का नाम रिंकू निवासी गढ़िया घोटारा थाना कुर्रा जिला मैनपुरी बताया। इस गैंग का सरगना सुनील है। एसएसपी ने धरपकड़ करने वाली टीम को पांच हजार रुपये इनाम की घोषणा की है।