फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   JS Vidya Niketan School's manager arrested

जेएस विद्या निकेतन स्कूल का प्रबंधक गिरफ्तार

Tue, 24 Jan 2017 11:54 PM IST
Amar Ujala
Amar Ujala Updated Tue, 24 Jan 2017 11:54 PM IST
विज्ञापन
JS Vidya Niketan School's manager arrested
ग‌िरफ्तारी - फोटो : social media
स्कूल बस हादसे के पांच दिन बाद पुलिस ने जेएस विद्या निकेतन के प्रबंधक अजित कुमार को मंगलवार सुबह 4 बजे कायमगंज चौराहे से  गिरफ्तार कर लिया है। इस मामले में दो नामजद आरोपी अभी फरार हैं। पुलिस उनकी तलाश में दबिशें दे रही है। इस मामले में पुलिस ने स्कूल बतौर प्रबंधक जोगराज सिंह को नामजद किया गया था, लेकिन बाद उनका नाम हटा कर उनके बेटों अजीत व सुधीर और प्रिंसिपल गोविंद श्रीवास्तव के नाम रिपोर्ट में शामिल किए हैं।
विज्ञापन



बता दें,  गत 19 जनवरी को घने कोहरे में अलीगंज क्षेत्र के गांव असदनगर के पास स्कूल बस और ट्रक आपस में भिड़ गए थे। हादसे में बस में सवार स्कूली 12 बच्चों और बस व ट्रक के चालकों की मौत हो गई थी। मामले की रिपोर्ट बीएसए ने जोगराज सिंह को स्कूल प्रबंधक बताते हुए रिपोर्ट दर्ज कराई थी। इस रिपोर्ट में जांच के बाद पुलिस धारा और नाम घटाती बढ़ाती रही। आनन फानन में पहले पुलिस ने जिलाधिकारी के स्कूल बंद रखने के आदेश को न मानने का मामला दर्ज किया था, बाद में इसमें बिना मान्यता स्कूल चलाने पर धोखाधड़ी की धारा भी बढ़ाई गई। उसके बाद जोगराज सिंह की जगह उसके बेटों अजीत कुमार और सुधीर निवासी निवासी नगला गजपत थाना जैथरा और प्रिंसिपल गोविंद श्रीवास्तव समेत तीन को शामिल किया है। बताया जा रहा है कि गिरफ्तार अजीत कुमार ने न्यायालय में आत्मसमर्पण करने के लिए प्रार्थना पत्र दिया था, उसकी मंगलवार को समर्पण करने की तैयारी थी।
विज्ञापन



जेएस विद्या निकेतन पब्लिक स्कूल के मालिक जोगराज सिंह ही हैं, लेकिन स्कूल का प्रबंधन उनके बेटे अजीत और सुधीर संभालते हैं। पहले दिन जोगराज सिंह यादव का ही नाम सामने आया था। अब रिपोर्ट में प्रिंसिपल गोविंद श्रीवास्तव, अजीत और सुधीर के नाम भी शामिल किए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

परशुराम सिंह, सीओ अलीगंज
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed