फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   Youth brutally beaten over seating in a salon.

Maharajganj News: सैलून में बैठने को लेकर युवक को बेरहमी से पीटा

Fri, 28 Aug 2026 01:54 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Fri, 28 Aug 2026 01:54 AM IST
विज्ञापन
Youth brutally beaten over seating in a salon.
परतावल। श्यामदेउरवां थाना क्षेत्र के परतावल में बुधवार रात सैलून की दुकान पर बैठने को लेकर हुए विवाद में कुछ मनबढ़ों ने एक युवक को बेरहमी से पीट दिया। घायल युवक को परिजन ने परतावल सीएचसी पहुंचाया। मामले में पुलिस दो युवकों को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार, नगर पंचायत परतावल निवासी रोहित (18) बुधवार की रात परतावल बाजार स्थित एक सैलून में गया था। सैलून में बैठने को लेकर उसका वहां मौजूद एक युवक से विवाद हो गया। दूसरे युवक ने अपने तीन-चार साथियों को बुला लिया। इसके बाद सभी ने रोहित को पीट दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी। एसओ सत्यप्रकाश सिंह ने बताया कि मामले में दो लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। तहरीर और जांच के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed