फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Farmer gets scorched after coming in contact with high tension wires in Dudhli

Muzaffarnagar News: दूधली में हाइटेंशन तारों की चपेट में आकर किसान झुलसा

Fri, 28 Aug 2026 01:41 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 28 Aug 2026 01:41 AM IST
विज्ञापन
Farmer gets scorched after coming in contact with high tension wires in Dudhli
चरथावल। दूधली में खेत में स्प्रे करते समय किसान संदीप हाइटेंशन तारों की चपेट में आने से गंभीर रूप से झुलस गया। भारतीय किसान यूनियन सेवक के जिलाध्यक्ष शोभित पुंडीर ने विद्युत निगम पर लापरवाही का आरोप लगाया है।
विज्ञापन

संदीप के खेत में तार काफी नीचे थे, जिससे खेती में हमेशा खतरा बना रहता था। दो साल पहले भी ढीले तारों से फसल जल गई थी। किसान ने कई बार निगम से तारों को ऊंचा कराने का अनुरोध किया, पर कोई ध्यान नहीं दिया गया। बृहस्पतिवार सुबह संदीप ने दूधली बिजलीघर पर शटडाउन के लिए फोन किया, लेकिन कर्मचारी बेपरवाह रहे। करंट प्रवाहित होने के बावजूद, बारिश की आशंका में किसान ने स्प्रे शुरू किया और तारों की चपेट में आ गया। उसे सीएचसी से हायर सेंटर रेफर किया गया, जहां निजी हॉस्पिटल में उसका उपचार चल रहा है। किसान नेता शोभित पुंडीर ने लापरवाह कर्मचारियों पर कार्रवाई और तारों को सही न करने पर आंदोलन की चेतावनी दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed