{"_id":"6a909ddbbf2a1b647f0ce1ad","slug":"bcom-student-dies-in-road-accident-uproar-ensues-after-body-is-placed-in-front-of-police-outpost-haldwani-news-c-8-1-hld1057-823066-2026-08-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Nainital News: सड़क हादसे में बीकॉम छात्रा की मौत, चौकी के सामने शव रखकर हंगामा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Nainital News: सड़क हादसे में बीकॉम छात्रा की मौत, चौकी के सामने शव रखकर हंगामा
Fri, 28 Aug 2026 01:58 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल
संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल
Updated Fri, 28 Aug 2026 01:58 AM IST
विज्ञापन
हल्द्वानी। बरेली रोड पर बुधवार देर रात तेज रफ्तार कार की टक्कर से ऑटो रिक्शा पलट गया। रिक्शे में सवार तीनपानी डी ब्लॉक निवासी मीनाक्षी साहू (22) की गंभीर रूप से घायल हो गई। मौके पर मौजूद अज्ञात व्यक्ति ने मीनाक्षी को अस्पताल पहुंचाया जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। परिजनों ने बृहस्पतिवार को पुलिस पर कार्रवाई न करने का आरोप लगाते हुए बरेली रोड पर शव रखकर जाम लगा दिया। करीब आधा घंटे तक जमकर हंगामा चला। सख्त कार्रवाई के आश्वासन पर परिजन शव लेकर गए।
तीनपानी डी-ब्लॉक निवासी संतोष कुमार साहू ने बताया कि उनकी बेटी बीकॉम अंतिम वर्ष की छात्रा थी। पढ़ाई के साथ-साथ वह मंगलपड़ाव स्थित एक पार्लर से ब्यूटीशियन का कोर्स कर रही थी। बुधवार रात वह ऑटो रिक्शा से पार्लर से घर लौट रही थी। बरेली रोड पर नागपाल टावर के पास ऑटो में पीछे से आई अज्ञात कार ने टक्कर मार दी। इसके बाद चालक मय कार मौके से भाग गया। रिक्शा पलटने पर मीनाक्षी सड़क पर गिरी और पीछे से आ रहे दूसरे ऑटो के नीचे दब गई। हालांकि चालक ने ब्रेक लगाए लेकिन तब तक मीनाक्षी गंभीर रूप से घायल हो चुकी थी। पुलिस के जरिए परिवार वालों को हादसे की जानकारी हुई। बृहस्पतिवार दोपहर करीब 1:30 बजे पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया।
नहीं हुई कार्रवाई, चौकी के सामने रखा शव
परिजनों का आरोप है कि उन्होंने बुधवार देर रात करीब एक बजे ही मंडी चौकी में तहरीर दी थी लेकिन पुलिस ने कार्रवाई नहीं की। सुबह के समय सीसीटीवी कैमरों की फुटेज भी निकलवाई गई। इसके बावजूद पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज नहीं की। आक्रोशित लोगों ने मंडी चौकी के सामने ही शव हाईवे पर रख दिया और जमकर हंगामा किया।
विज्ञापन
पुलिस और परिजनों के बीच कहासुनी
शुरुआत में चौकी पुलिस ने परिवार वालों को समझाने के प्रयास किया लेकिन परिजन कार्रवाई की मांग पर अड़े रहे। भीड़ बढ़ती चली गई। परिजनों ने पुलिस ने मामले की अनदेखी करने और प्राथमिकी दर्ज न करने के आरोप लगाए। इस दौरान कोतवाल विजय मेहता भी मौके पर पहुंचे तब पुलिस और परिजनों के बीच तीखी बहसबाजी और कहासुनी हुई। कुछ ही देर में एसपी क्राइम डॉ. जगदीश चंद्र, सीओ सिटी अमित कुमार सैनी भी पहुंचे। काफी देर तक समझाने के बाद परिजनों ने हाईवे से शव हटाया और अंतिम संस्कार के लिए लेकर गए।
राखी पर भाई की कलाई सूनी
मीनाक्षी के परिवार में उनके माता-पिता, भाई और एक छोटी बहन हैं। पार्लर से लौटते समय भाई शुभम प्रत्येक दिन बहन को तीनपानी पर लेने आता था और घर जाता था। बुधवार रात भी शुभम बहन का इंतजार कर रहा था। उसे क्या पता था कि कुछ देर में उसे बहन के दुनिया से अलविदा कहने की खबर मिलेगी। मीनाक्षी की मौत के बाद से परिवार में कोहराम मचा हुआ है।
गड्ढे में रिक्शा पलटने की बात भी आई सामने
बुधवार रात जो तहरीर मीनाक्षी के पिता संतोष कुमार साहू ने पुलिस चौकी में दी उसमें उन्होंने लिखा कि ऑटो में कार ने टक्कर मारी थी। इसकी वजह से वह हादसा हुआ और बेटी की मौत हो गई। वहीं बृहस्पतिवार को हंगामे के दौरान एक अन्य तथ्य भी सामने आया। लोगों ने बताया कि ऑटो रिक्शा गड्ढे की वजह से पलटा था और हादसा हो गया। हालांकि पुलिस सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है।
परिजनों को सख्त कार्रवाई का आश्वासन दिया गया है, पूरे घटनाक्रम के साथ दोबारा तहरीर परिजन की तरफ से मांगी गई है। जल्द ही प्राथमिकी दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जाएगी। भीड़ को समझाकर हाईवे से हटाया गया और जाम खुलवाते हुए यातायात सुचारु करा दिया गया था। डॉ. जगदीश चंद्र, एसपी क्राइम, नैनीताल