फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Three people from two company managements arrested for fraud in the name of power plant

Kanpur News: पावर प्लांट के नाम पर धोखाधड़ी में दो कंपनी प्रबंधन के तीन लोग गिरफ्तार

Fri, 28 Aug 2026 01:52 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 28 Aug 2026 01:52 AM IST
विज्ञापन
Three people from two company managements arrested for fraud in the name of power plant
कानपुर देहात। भोगनीपुर के चपरघटा में लगने वाले 1320 मेगावाट के पावर प्लांट के नाम दी गई जमीन पर धोखाधड़ी करने के मामले में जांच कर रही एसआईटी हैदराबाद, सोनभद्र और नोएडा से पॉवर प्लांट लगाने वाली कंपनी के निदेशक, सीनियर परियोजना प्रबंधक और एक कंपनी के जनरल मैनेजर को गिरफ्तार किया है।
विज्ञापन

पॉवर प्लांट के लिए हिमावत पॉवर लिमिटेड और लैंको अनपरा पॉवर लिमिटेड को वर्ष 2011 में चपरघटना में पट्टा और किसानों की भूमि अधिग्रहीत कर दी गई थी। इस जमीन पॉवर प्लांट लगाए बगैर ही बैंकों से करोड़ों रुपये का कंपनियों ने ऋण ले लिया। इस मामले में मूसानगर थाने में प्राथमिकी दर्ज कर मामले की जांच एसआईटी को सौंपी गई थी। कानपुर देहात से गठित एसआईटी ने साक्ष्य जुटाने के बाद अलग-अलग राज्यों, प्रदेशों में दबिश देनी शुरू की। भोगनीपुर थानाध्यक्ष सतीश सिंह और साइबर थाना प्रभारी अब्दुल कलाम के नेतृत्व में एक टीम हैदराबाद पहुंची। टीम ने यहां से हिमावत पॉवर लिमिटेड के जनरल मैनेजर एस नरसिंह मूर्ति को पकड़ा। टीम उन्हें साथ लेकर पूछताछ के लिए लेकर आ रही है। वहीं लैंको, हिमावत पॉवर लिमिटेड के सीनियर परियोजना प्रबंधक एसके श्रीवास्तव को सोनभद्र और लैंको के निदेशक बजरंलाल को नोएडा से गिरफ्तार किया है। इसके साथ ही इस घोटाले में शामिल कई बैंक अधिकारी, पॉवर प्लांट से जुड़े और लोगों की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन


---यह था मामला..
कानपुर देहात।। भोगनीपुर तहसीलदार प्रिया सिंह ने 11 मई को मूसानगर थाने में तत्कालीन अपर जिलाधिकारी भू अध्याप्ति कानपुर नगर ओके सिंह, उनके विभाग के कर्मचारी, हिमावत पॉवर प्राइवेट लिमिटेड के वाइस प्रेसीडेंट एम. नरसिंह मूर्ति, लैंको अनपरा पॉवर लिमिटेड के थर्मल पॉवर प्रोजेक्ट के अधिकारी, कर्मचारी निवासी उद्योग विहार फेज-3 गुरुग्राम हरियाणा, पंजाब नेशनल शाखा मंडल शस्त केंद्र गुरुग्राम, केनरा बैंक शाखा,आईडीबीआई बैंक शाखा के अधिकारी कर्मचारी के खिलाफ धोखाधड़ी, कूटरचित दस्तावेज तैयार करने, साजिश आदि धाराओं में प्राथमिकी दर्ज कराई थी। जिसमें बताया था कि कंपनियों ने फर्जी और कूटरचित दस्तावेज तैयार किए। उन्होंने समझौते की शर्तों का उल्लंघन करते हुए राज्य सरकार की अनुमति के बिना भूमि को बैंकों में बंधक बना दिया। इस तरह से इन कंपनियों ने राज्य सरकार को 300 से 400 करोड़ की क्षति पहुंचाई।
विज्ञापन
विज्ञापन

---
25 मई को कंपनियों को जारी हुई नोटिस, नहीं मिला जवाब
जमीन घोटाला में प्रशासन की ओर से दोनों कंपनियों को 25 मई 2026 को नोटिस जारी किया गया था। यह नोटिस कंपनियों के रजिस्टर्ड पते और ईमेल पर भेजा गया, जो कंपनियों को प्राप्त भी हो गया। इसमें कंपनियों से 15 दिन के अंदर जवाब मांगा गया था। इसके बावजूद निर्धारित समय बीत जाने के बाद भी कंपनियों की तरफ से कोई स्पष्टीकरण या उत्तर उपलब्ध नहीं कराया गया।
---
पुनर्ग्रहीत 308.139 हेक्टअर जमीन ग्राम सभा में हो चुकी दर्ज
भोगनीपुर तहसील के चपरघटा के पास पावर प्लांट के लिए ग्राम समाज की दी गई जमीन राजस्व अभिलेखों में ग्राम सभा में दर्ज हो चुकी है। इसके लिए संबंधित जमीन पर सूचना बोर्ड भी लगाए जा चुके हैं। जिला प्रशासन के अनुसार हिमावत पॉवर लिमिटेड की कुल 568.561 हेक्टअर जमीन में से 217.813 हेक्टअर (पुनर्ग्रहीत भूमि) और लैंको अनपरा पॉवर लिमिटेड की कुल 375.378 हेक्टअर में से 90.3260 हेक्टअर (पुनर्ग्रहीत भूमि) को मिलाकर 308.139 हेक्टअर जमीन ग्राम सभा के पक्ष में राजस्व अभिलेखों में दर्ज की जा चुकी है।

---
बयान...
पॉवर प्लांट लगाने के नाम पर धोखाधड़ी करने के मामले में दर्ज प्राथमिकी पर पुलिस की टीमें जांच कर रही है। साक्ष्य और अभिलेखों के आधार पर लैंको पावर, हिमावत पॉवर लिमिटेड के तीन लोगों की गिरफ्तारी हुई है। इसमें हैदराबाद से एम नरसिंह मूर्ति, सोनभद्र से एसके श्रीवास्तव, नोएडा से बजरंगलाल को पकड़ा गया है। टीमे शामिल अन्य लोगों की तलाश में जुटी है, जो लोग भी शामिल है, उनकी गिरफ्तारी कर कार्रवाई की जाएगी। आलोक प्रसाद, एएसपी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed