फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Barabanki News ›   The body found in the forest was that of a young woman who worked at a spa.

Barabanki News: स्पा में काम करने वाली युवती की थी जंगल में मिली लाश

Fri, 28 Aug 2026 01:52 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी
संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी Updated Fri, 28 Aug 2026 01:52 AM IST
विज्ञापन
The body found in the forest was that of a young woman who worked at a spa.
बाराबंकी। देवा कोतवाली के उमरा गांव के जंगल में 21 मई 2026 को अर्धनग्न अवस्था में मिली युवती की लाश की पहचान हो गई है। मृतका उन्नाव के असेवा थाना के एक गांव की निवासी थी और लखनऊ के विभूतिखंड में एक स्पा में काम करती थी। युवती ने उन्नाव में एक व्यक्ति पर यौन उत्पीड़न की रिपोर्ट भी दर्ज कराई थी। दो दिन पहले बाराबंकी पुलिस की ओर से चिपकाए गए पोस्टर से मृतका की बहन ने युवती की पहचान की। अब बाराबंकी व लखनऊ पुलिस मिलकर इस मामले की जांच में जुटी हैं।
विज्ञापन

देवा के उमरी गांव के निकट 21 मई 2026 की सुबह करीब पांच बजे मॉर्निंग वॉक पर निकले युवक ने जंगल किनारे झाड़ियों में युवती का अर्धनग्न शव देखा था। सड़क किनारे से झाड़ियों के अंदर तक घसीटने के निशान मिलने से मामला शुरू से ही संदिग्ध नजर आ रहा था। पुलिस को आशंका थी कि मौत एक-दो दिन पहले हुई होगी। 72 घंटे तक शव रखने के बाद कराए गए पोस्टमार्टम में मौत का कारण स्पष्ट नहीं हुआ। पुलिस ने जहर से मौत की आशंका पर बिसरा सुरक्षित कर जांच के लिए भेज दिया था।
विज्ञापन

ढाई महीने तक जांच सन्नाटे में रही। देवा के कोतवाल भी बदल गए। नए कोतवाल आलोक मणि त्रिपाठी ने युवती के पहनावे और अन्य परिस्थितियों के आधार पर लखनऊ से जुड़े होने की संभावना जताई। इसके बाद लखनऊ के थानों, चौकियों और सार्वजनिक स्थानों पर युवती की तस्वीर वाले पोस्टर चस्पा कराए गए। तीन दिन पहले युवती का पोस्टर देख मृतका की बड़ी बहन ने उसकी पहचान की। वहीं, विभूतिखंड इंस्पेक्टर ने बताया कि युवती शाम को स्पा से निकलने के बाद एक टेंपो में सवार हुई। यह सीसीटीवी फुटेज में दिखा है। बाराबंकी एसपी अर्पित विजयवर्गीय ने बताया कि युवती की पहचान हो गई है। पूरे घटनाक्रम की गहनता से जांच की जा रही है। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन

बिसरा रिपोर्ट मांगी, स्पा में होगी पूछताछ
पोस्टमार्टम करने वाले डॉक्टर के बयान के अलावा मौत के कारण को लेकर विशेषज्ञों से पुलिस सलाह भी ले रही है। देवा पुलिस ने बिसरा जांच रिपोर्ट जल्द उपलब्ध कराने के लिए विधि विज्ञान प्रयोगशाला को पत्र भेजा गया है। कोतवाल आलोक मणि त्रिपाठी ने बताया कि स्पा में उसके साथ काम करने वाले कर्मचारियों से पूछताछ होगी। पुलिस के मुताबिक उन्नाव में रहते हुए युवती ने वकालत की प्रैक्टिस शुरू की थी। इसी दौरान उन्होंने उन्नाव के असेवा थाने में युवक के खिलाफ यौन उत्पीड़न का एक मामला भी दर्ज कराया था। बाद में वह विभूतिखंड के एक स्पा में काम करने लगीं। अब सवाल उठ रहे हैं कि लखनऊ से युवती को उमरा जंगल कौन लाया, युवती का मोबाइल फोन कहां है व आखिरकार युवती की मौत कैसे हुई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed