{"_id":"65e3699e7975b960e30f764d","slug":"cms-found-10-health-workers-missing-during-inspection-etah-news-c-163-1-sagr1019-113509-2024-03-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Etah News: सीएमएस को निरीक्षण में 10 स्वास्थ्यकर्मी मिले नदारद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Etah News: सीएमएस को निरीक्षण में 10 स्वास्थ्यकर्मी मिले नदारद
विज्ञापन
एटा। मेडिकल कॉलेज का सीएमएस ने शनिवार को निरीक्षण किया। इस दौरान 10 स्वास्थ्यकर्मी ड्यूटी से नदारद मिले। इस पर सभी को नोटिस देकर स्पष्टीकरण लेने के निर्देश दिए। वार्ड में भर्ती मरीजों से कॉलेज से मिल रही सुविधाओं के बारे में जानकारी ली।
सीएमएस डॉ. सुरेश चंद्रा इमरजेंसी में निरीक्षण के लिए पहुंचे। उन्होंने ड्यूटी वाले कर्मचारियों की पड़ताल की। इसके बाद सर्जिकल वार्ड में पहुंचे। यहां सभी कर्मी मौजूद मिले। ब्लड बैंक को देखने के बाद वह नए भवन में पहुंचे। इसमें लिफ्ट संचालन के लिए स्वास्थ्यकर्मी लगाया गया था, लेकिन वह ड्यूटी पर नहीं था। इसके बाद वह फैमिली मेडिसन कक्ष में पहुंचे। यहां एक स्टाफ नर्स नहीं मिली। मेडिसन विभाग में सभी कर्मचारी मौजूद मिले। अस्थि रोग विभाग में कर्मी नहीं मिला। ईएनटी कक्ष में दो कर्मी अनुपस्थित मिले। बताया गया एक कर्मी छुट्टी पर है लेकिन उसका प्रार्थना पत्र नहीं मिला।
इसके बाद सीएमएस त्वचा रोग विभाग में पहुंचे, जहां सभी कर्मी मौजूद मिले। टीबी रोग विभाग में एक कर्मचारी ड्यूटी पर नहीं मिला। बाद में वह एमसीएच विग में निरीक्षण पर पहुंचे। यहां पैथोलॉजी लैब सहित वार्ड आदि में व्यवस्थाओं को देखा। यहां भी कर्मी ड्यूटी पर नहीं मिले। सीएमएस ने बताया निरीक्षण में 10 कर्मी अनुपस्थित मिले हैं। सभी को नोटिस देकर स्पष्टीकरण लिया जाएगा। अगर दोबारा से अनुपस्थित मिले तो कार्रवाई की जाएगी।